‘धुरंधर 2’ पर लगे प्रोपेगेंडा फिल्म होने के आरोप
'धुरंधर 2' को मेकर्स ने काल्पनिक बताया है। लेकिन फिल्म में कई असल मुद्दों का भी जिक्र किया गया है। यही कारण है कि फिल्म को लेकर आलोचना हो रही है। कई लोग ‘धुरंधर 2’ को प्रोपेगेंडा फिल्म भी बता रहे हैं।
आलोचनाओं से इतर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर पैसा छाप रही है। पांच दिनों में फिल्म भारत में 500 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर चुकी है। जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी फिल्म लगातार अच्छा कर रही है।