पूजा भट्ट ने अपनी फिल्म 'जिस्म 3' की तैयारियां पूरी कर ली हैं। उनकी स्क्रिप्ट तैयार है, लेकिन रहस्य इस बात का बना हुआ कि उनकी इस फिल्म में हीरोइन कौन होगी?
सनी लियोनी से अब पूजा के पहले जैसे रिश्ते नहीं रहे। भले पूजा भट्ट की वजह से ही सनी लियोनी को बॉलीवुड में जगह मिली है, लेकिन दोनों के बीच दूरियां बन चुकी हैं।
हालांकि सनी तो भट्ट कैंप के साथ लगातार काम करना चाहती हैं, लेकिन कई कारणों से यह संभव नहीं हो पा रहा है। सबसे बड़ी वजह तो सनी का मेहनताना है।
जब पूजा से इस संबंध में पूछा गया, तो उनका जवाब था कि थोड़ा इंतजार कीजिए। जल्द ही 'जिस्म 3' की शूटिंग शुरू हो जाएगी। फिलहाल तो इस फिल्म के म्यूजिक पर काम शुरू हो चुका है। हाल ही में उन्होंने मालदीव की गायिका उनूषा की आवाज में एक गाना रिकॉर्ड किया है।
सनी लियोनी से अनबन के बाद 'जिस्म 3' में किसी नई लड़की को ऐक्टिंग करने का मौका मिल सकता है। भट्ट कैंप नए चेहरों को मौका देने के लिए जाना जाता है।