फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकांतवास में कहां हैं उदय और नरगिस?

विज्ञापन
विज्ञापन
उदय चोपड़ा और नरगिस फाकरी इन दिनों फिर करीब आ गए हैं। वह दोनों ही आजकल एक साथ कहीं एकांतवास में हैं।
विज्ञापन


बॉलीवुड में इस वक़्त उदय चोपड़ा और अभिनेत्री नरगिस फ़ाख़री के कथित रोमांस की चर्चा ज़ोरों पर है। कुछ दिन पहले नरगिस के जन्मदिन पर दोनों ही काम की व्यस्तता की वजह से साथ में वक़्त नहीं गुज़ार पाए।

अब चर्चा है कि उदय और नरगिस ने विदेश में छुट्टियां मनाने का फ़ैसला किया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि वह अपनी छुट्टियां कहा मनाएंगे।

उदय सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर नरगिस के प्रति अपनी पसंद कई बार स्वीकार कर चुके हैं। लेकिन नरगिस ने इस मुद्दे पर चुप्पी साध रखी है।

बीच में इन दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सुर्खियां बनी थीं। अब लगता है कि सब कुछ ठीक हो गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें