फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कहां है ‘तारे जमीन पर’ में ईशान के टॉपर भाई का किरदार निभाने वाला एक्टर? फिल्म की तरह जी रहा असल जिंदगी

Wed, 17 Jun 2026 09:44 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Where Is Sachet Seth Now: जानिए अब कहां हैं सचेत सेठ, जिन्होंने निभााया था ‘तारे जमीन पर’ में ईशान के बड़े भाई का किरदार, जो पढ़ाई में हमेशा टॉप करता था। 

विज्ञापन
सचेत सेठ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘तारे जमीन पर’ आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। इस फिल्म में जहां दर्शील सफारी ने ईशान का किरदार निभाकर सबको भावुक कर दिया था, वहीं उनके बड़े भाई योहान अवस्थी का किरदार भी लोगों को याद है- एक ऐसा बच्चा जो पढ़ाई में हमेशा टॉप करता था। अब इस किरदार को निभाने वाले एक्टर सचेत सेठ की असल जिंदगी भी कुछ ऐसी ही निकली।

एक्टिंग छोड़ चुना अलग रास्ता

विज्ञापन

सचेत सेठ, जिन्हें सोशल मीडिया पर सचेत इंजीनियर के नाम से भी जाना जाता है, ने फिल्म के बाद एक्टिंग से दूरी बना ली। उन्होंने पढ़ाई पर ध्यान दिया और डेंटिस्ट बनने का फैसला किया। उन्होंने डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी से डेंटिस्ट्री की पढ़ाई की और पीरियोडॉन्टोलॉजी में गोल्ड मेडल भी हासिल किया। आज वह यूके में एक सफल डेंटिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं।

सचेत सेठ - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया से दूर, लेकिन जुनून बरकरार
सचेत का इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है, लेकिन वह लिंक्डइन पर एक्टिव रहते हैं। दिलचस्प बात ये है कि उन्हें हवाई जहाज उड़ाने का भी शौक है। उन्होंने एक बार कॉकपिट से अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि आसमान में रहकर नीचे की परेशानियां छोटी लगने लगती हैं।

तारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया

‘तारे जमीन पर’ का अनुभव यादगार रहा
एक इंटरव्यू में सचेत ने फिल्म के दिनों को याद करते हुए बताया कि उस समय वह और दर्शील बस बच्चे थे और शूटिंग के दौरान खूब मस्ती करते थे। आमिर खान उन्हें सीन समझाते थे और सही इमोशन में लाने के लिए खास तरीके अपनाते थे।

ये भी पढ़ें- ‘अभी मुझे बहुत आगे जाना है’, वेदांग रैना ने ‘मैं वापस आऊंगा’ को बताया खास, शेयर की BTS तस्वीरें और भावुक नोट

विज्ञापन

तारे जमीन पर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की खास बात
‘तारे जमीन पर’ एक ऐसी कहानी थी, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया। यह फिल्म एक ऐसे बच्चे की कहानी है, जिसे डिस्लेक्सिया की समस्या होती है और एक टीचर उसकी जिंदगी बदल देता है। यह फिल्म आमिर खान के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें