फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अभी मुझे बहुत आगे जाना है’, वेदांग रैना ने ‘मैं वापस आऊंगा’ को बताया खास, शेयर की BTS तस्वीरें और भावुक नोट

Wed, 17 Jun 2026 08:15 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vedang Raina: एक्टर वेदांग रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म मैं वापस आऊंगा से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की। साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी लिखा। 

विज्ञापन
वेदांग रैना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर वेदांग रैना इन दिनों अपनी तीसरी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की सफलता को लेकर काफी खुश हैं। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी यह रोमांटिक फिल्म, जो भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, रिलीज के बाद से ही दर्शकों का खूब प्यार बटोर रही है। हाल ही में वेदांग ने फिल्म के सेट से कुछ बिहाइंड द सीन (BTS) तस्वीरें शेयर कीं और एक भावुक नोट लिखकर अपनी खुशी और आभार जताया।

क्या बोले वेदांग रैना?

विज्ञापन

शेयर की गई तस्वीरों में वेदांग अलग-अलग अंदाज में नजर आए। एक तस्वीर में वह पगड़ी पहने और बैग लेकर एक स्टूडेंट के किरदार में दिखे। वहीं दूसरी फोटो में वह एक्ट्रेस शरवरी के साथ नजर आए। एक खास तस्वीर में वेदांग दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के साथ दिखे, जहां दोनों एक ही किरदार के युवा और बुजुर्ग रूप को निभा रहे हैं।

अपने नोट में वेदांग ने लिखा, ‘एक दिन ऑडिशन के बाद मैं घर आया और मैंने अपने माता-पिता से कहा कि एक्टिंग ही वो चीज है जो मुझे सबसे ज्यादा जिंदा महसूस कराती है। ये कहते वक्त मैं खुद भी हैरान था और मेरे माता-पिता भी।’

'मैं वापस आऊंगा'  - फोटो : इंस्टाग्राम

‘मैं वापस आऊंगा’ ने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया है 
उन्होंने आगे कहा, ‘इंडस्ट्री में आए मुझे ढाई साल हो चुके हैं और अब लगता है कि मेरा वो फैसला सही था। शायद ये कहना जल्दी होगा, लेकिन ‘मैं वापस आऊंगा’ एक ऐसी फिल्म है जिसने मेरे लिए सब कुछ बदल दिया है।’

वेदांग ने फिल्म के डायरेक्टर और टीम का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘इम्तियाज अली सर, मुझे इस सफर का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद। आपने मुझे ऐसे कलाकारों के साथ काम करने का मौका दिया, जिनसे मैंने बहुत कुछ सीखा।'


अभी मुझे बहुत आगे जाना है
अंत में वेदांग ने लिखा, ‘मैं अपने काम को लेकर पहले से ज्यादा जुनूनी हूं। मुझे एक्टिंग से प्यार है और मैं इसे करते हुए खुद को जिंदा महसूस करता हूं। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। ‘मैं वापस आऊंगा’ अब सिनेमाघरों में है… और अभी मुझे बहुत आगे जाना है।’

ये भी पढ़ें- अभिनेत्री कल्कि और कृति सेनन ने बेचा मुंबई का अंधेरी वेस्ट अपार्टमेंट, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश
विज्ञापन

फिल्म 'मैं वापस आऊंगा में' शरवरी और वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina
12 जून को रिलीज हो चुकी है 'मैं वापस आऊंगा'
बता दें कि इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, शरवरी, वेदांग रैना और नसीरुद्दीन शाह अहम किरदारों में नजर आए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें