विवेक ओबेरॉय का उड़ाया था मजाक
इसके बाद हरभजन सिंह ने मजाकिया अंदाज में बीच में टोकते हुए कहा, "किसके पीछे? विवेक ओबेरॉय?"। इसके बाद दोनों इस बात पर कुछ सोचने लगे और जोर-जोर से हंसने लगे। सलमान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ''विवेक ओबेरॉय! उनकी जिंदगी जीने दो उसकी, उनको जीने दे आराम से नहीं तो खमाखा छोटी हो जाएगी।''
सलमान-विवेक विवाद
यह वीडियो 2000 के आस पास है, जो अब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो सलमान खान और विवेक ओबेरॉय के बीच प्रचारित झगड़े की याद दिलाता है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, यह विवाद तब और बढ़ गया जब विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने सलमान पर देर रात उन्हें धमकी भरे फोन कॉल करने का आरोप लगाया। विवाद में शामिल होने से बचने के लिए बॉलीवुड निर्माताओं ने विवेक से दूरी बनानी शुरू कर दी थी, जिससे उनके करियर में काफी बुरा असर पड़ा।
यह भी पढ़ें:
Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर पुष्पा का राज बरकरार, मुफासा का चल रहा जादू, बेबी जॉन का हुआ बंटाधार