रणवीर सिंह ने एक बार इस बारे में बताया था कि उन्होंने फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' की शूटिंग के दौरान पेशवा बाजीराव का भूत देखा था। बता दें कि फिल्म में उनके अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की अहम भूमिका में नजर आई थीं। रणवीर सिंह ने इस हादसे के बारे में बताते हुए कहा था कि उन्हें पेशवा बाजीराव का भूत दिखाई दिया था और इसके बाद वह बुरी तरह से डर गए थे।
इसके साथ ही रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब तक मैंने अपनी आंखों से नहीं देखा था जब तक मुझे भूत-प्रेत में विश्वास नहीं था। इस बारे में रणवीर सिंह आगे कहते हैं, 'यह बहुत ही जबरदस्त अनुभव था। मैं डर गया था। मुझे शूटिंग के वह दिन याद हैं, मैं बहुत डरा हुआ था और किसी ने मुझसे कहा कि यह पेशवा बाजीराव की आत्मा हो सकती है।' रणवीर सिंह का सामना बाजीराव के भूत से सेट पर हुआ था।
इस बारे में आगे बताते हुए रणवीर सिंह कहते है, 'मैं नहा रहा था और तभी मुझे विचार आया कि क्या हो अगर मुझे पेशवा बाजीराव का भूत दिखाई दे। मैं उसी तरह सोचने लगा। मुझे पता नहीं मैं ऐसा क्यों सोच रहा था। वह पूरा सप्ताह निकल चुका था और अचानक मुझे ऐसा एहसास हुआ कि दीवार पर पेशवा बाजीराव की एक पेंटिंग बनकर उभरी हुई है। इसमें पगड़ी, आंखें, नाक, मूंछ और भुजाएं भी बनी हुई थीं। यह सभी लोग देख सकते थे।'