फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब अमिताभ बच्चन के सूट को देखकर राज कुमार ने कहा था - हमें पर्दे सिलवाने हैं 

Wed, 06 Oct 2021 08:45 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन और राज कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता राज कुमार को दमदार संवाद और अभिनय के लिए जाना जाता है। फिल्म इंडस्ट्री में उनके कई किस्से मशहूर हैं। उनका एक किस्सा अमिताभ बच्चन के सूट से भी जुड़ा हुआ है। वैसे एक बार उन्होंने अभिनेता गोविंदा की शर्ट का रुमाल बना डाला था और उसे लेकर जेब में घूमने लगे थे।अक्खड़ स्वभाव वाले राजकुमार को इंडस्ट्री में लोग सनकी तक कहा करते थे। दरअसल, उनका रोबीला स्वभाव था ही कुछ ऐसा। वो जब किसी फिल्म का डायलॉग बोलते थे तो सिनेमाहॉल तालियों से गूंज उठता था। फिल्मी दुनिया के साथ ही निजी जीवन में भी वो अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते थे।

विज्ञापन


राज कुमार ना किसी से डरते थे और ना ही किसी के नाराज होने की परवाह करते थे। उनको फिल्म इंडस्ट्री में उनके शान-ओ-शौकत के लिए भी जाना जाता है। उनकी बेबाकी के कई किस्से लोकप्रिय हैं। एक बार राज कुमार ने अपने अनोखे अंदाज में अमिताभ बच्चन के सूट की तारीफ की थी। यह किस्सा एक पार्टी का है, जिसमें अमिताभ विदेशी सूट पहनकर पहुंचे थे।
 

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा किस्सा?
अमिताभ पार्टी में विदेशी सूट में खूबसूरत दिख रहे थे। हर कोई उनके सूट की तारीफ कर रहा था। उसी वक्त पार्टी में राज कुमार भी पहुंचें। अमिताभ से मिलते ही राज कुमार ने उनके सूट की तारीफ की। अमिताभ इस तारीफ से खुश हुए और राज कुमार को उस टेलर के बारे में बताने वाले थे, जिसने उनका सूट सिला था। तभी राज कुमार ने कहा, मेरे घर के पर्दे खराब हो गए हैं और मुझे तुम्हारा सूट का कपड़ा पसंद आया। दरअसल, राज कुमार का अंदाज ऐसा ही निराला होता था। अमिताभ उनके मुंह से यह सुनते ही समझ गये थे कि राज कुमार मजाक के तौर पर उनकी खिंचाई कर रहे हैं।

ऐसे में उनके पास कोई चारा नहीं था और वह मुस्कराते हुए एक तरफ को चल दिये। ये ही नहीं, एक बार राज कुमार ने रामानंद की भी खिंचाई कर दी थी। रामानंद सागर राज कुमार को कास्ट करना चाहते थे। इसके लिए वो उनके घर पहुंचे और उनको कहानी भी सुनाई। लेकिन राज कुमार को कहानी पसंद नहीं आई और उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को आवाज लगाई और जैसे ही डॉगी उनके करीब पहुंचा, तो उन्होंने उससे पूछा- क्या वह इस फिल्म में रोल करना चाहता है। कुत्ते ने उनकी ओर देखा और कुछ नहीं कहा। इस पर उन्होंने रामानंद सागर से कहा कि देखो ये रोल तो मेरा कुत्ता भी नहीं करना चाहता है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें