जब वायरल हुईं किसिंग फोटोज
साल 2004 की बात है जब शाहिद कपूर फिल्मी दुनिया में एकदम नए-नए थे। उस दौरान जब करीना और शाहिद का रिश्ता गॉसिप का एक हॉट टॉपिक बन गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक बार करीना और शाहिद की किसिंग फोटोज छाप दी गई थीं। उस वक्त शाहिद महज 24 साल के थे। शाहिद का कहना है कि उस घटना ने अभिनेता को बहुत प्रभावित किया था।
इसे भी पढ़ें- Vicky Kaushal: 'जरा हटके जरा बचके' को साइन करने से पहले विक्की के मन में थे कई संदेह, एक्टर ने खुद किया खुलासा
तब मुझे लगा ये क्या हो रहा है
एक इंटरव्यू में शाहिद ने कहा, ''मैं उस वक्त बर्बाद हो गया था। क्योंकि मैं सिर्फ 24 साल का बच्चा था और मुझे लगा कि मेरी निजता पर हमला किया गया है और मैं इसके लिए कुछ नहीं कर सकता। मैं ऐसा था कि ये क्या हो गया और क्या हो रहा है। निश्चित रूप से यह आपको बहुत प्रभावित करता है। खासतौर से उस उम्र में जब आप ठीक से अपनी भावनाओं को भी नहीं जानते हैं। और जब आप किसी लड़की के साथ डेटिंग कर रहे हैं और बीच में यह होता है, तो आप बहुत प्रभावित होते हैं।
2007 में खत्म जुदा हो गई थीं राहें
उन दिनों शाहिद, करीना कपूर को डेट कर रहे थे और दोनों ने एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की थी। हालांकि, इस जोड़े ने 2007 में अपना रिश्ता खत्म कर दिया और तब से दोनों की राहें अलग हैं और वह शादी करके अपनी अपनी जिंदगियों में आगे बढ़ गए। शाहिद ने अब मीरा राजपूत से शादी कर ली है, जबकि करीना ने सैफ अली खान से शादी कर चुकी हैं।