फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smriti Irani: जब जान्हवी कपूर की वजह से ट्रोल हुईं स्मृति ईरानी, यूजर्स ने लगा दी थी सोशल मीडिया पर क्लास

Mon, 06 Mar 2023 01:59 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

स्मृति ईरानी और जान्हवी का एक पुराना किस्सा काफी पॉपुलर और मजेदार है। एक्ट्रेस ने उन्हें एक बार 'आंटी' कह दिया था, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था। वीडियो पर कमेंट कर कई यूजर्स ने स्मृति ईरानी को ट्रोल भी किया था। एक ने लिखा कि करने लगे थे। एक यूजर ने लिखा था कि अब आंटी को आंटी नहीं तो क्या 'बेबी' बोलेंगे। 
विज्ञापन
स्मृति ईरानी , जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने साल 2018 में आई फिल्म ‘धड़क‘से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था, जिसके बाद वह बॉलीवुड की  टॉप एक्ट्रेस बन गईं। जान्हवी ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं। जान्हवी अपने एयरपोर्ट लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म मेकर नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में पहली बार जान्हवी और वरुण धवन साथ दिखाई देंगे। वहीं, इस फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो गई है।

विज्ञापन


जब जान्हवी ने स्मृति ईरानी को कहा  'आंटी'
स्मृति ईरानी और जान्हवी का एक पुराना किस्सा काफी पॉपुलर और मजेदार है। एक्ट्रेस ने उन्हें एक बार  'आंटी' कह दिया था, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि कोई दूसरा शूट कर रहा हो, मोमेंट है... जब जाह्नवी कपूर आपको लगातार आंटी कह रही हो और फिर प्यार से माफी मांगे और आप कहें कोई बात नहीं बेटा। #totalsiyapa ये आज कल के बच्चे।
 



यूजर्स ने स्मृति ईरानी को किया जमकर ट्रोल 
वीडियो पर कमेंट कर कई यूजर्स ने स्मृति ईरानी को ट्रोल भी किया था। एक ने लिखा कि करने लगे थे। एक यूजर ने लिखा था कि अब आंटी को आंटी नहीं तो क्या 'बेबी' बोलेंगे। इसमें बुरा माननेकी क्या बात थी। तो वहीं, दूसरे ने कहा कि आप पॉलिटिक्स में क्यों आ गईं आपको टीवी सीरियल्स में ही काम करना चाहिए था। कम से कम आप मेंटेन रहतीं। 
विज्ञापन


विदेश मेंसेलिब्रेट करेंगी बर्थडे
जान्हवी छ: मार्च को अपना जन्मदिन मनाएंगी। खबर है कि एक्ट्रेस इसके लिए विदेश रवाना हुईं हैं। कहा जा रहा है कि उनके साथ उनके रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एयरपोर्ट पर उनके साथ स्पॉट किए गए हैं। साथ ही उनके पिता बोनी कपूर और बहन खुशी कपूर विदेश के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  A R Rahman: बेटे के साथ हुई घटना पर ए आर रहमान ने तोड़ी चुप्पी, कह दी यह बड़ी बात

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें