बॉलीवुड में खान सुपरस्टार्स के दबदबे के बीच ऋतिक रोशन ने अपनी अलग जगह बनाई है। अपने अभिनय, लुक और डांस के जरिए उन्होंने दर्शकों का खूब दिल जीता है। करीब 20 वर्षों से ऋतिक इंडस्ट्री में हैं। इस दौरान उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि, स्क्रिप्ट के चयन के दौरान उन्होंने जोखिम भी खूब लिए हैं। इन्हीं में एक फिल्म है 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'। आखिर क्यों? आइए जानते हैं...
पिता के दोस्तों ने दी थी सलाह
हाल ही में फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' को 12 वर्ष पूरे हुए हैं। यह फिल्म कई वजहों से खास है। दर्शकों को यह फिल्म इतनी पसंद आई कि वे इसके सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं। हालांकि, इस फिल्म को साइन करने के दौरान ऋतिक रोशन काफी असमंजस में थे। दरअसल, खुद उनके कुछ करीबियों ने उन्हें यह फिल्म साइन नहीं करने की सलाह दे डाली थी।
Aparshakti Khurana: मनोज बाजपेयी की तारीफ करते नजर आए अपारशक्ति, साझा की फिल्म 'सात उचक्के' से जुड़ी याद
लीड रोल नहीं होना था वजह?
एक मीडिया बातचीत के दौरान ऋतिक रोशन ने कहा, 'मुझे याद है, जब मैंने यह फिल्म साइन की तो मेरे पापा के कई दोस्त मुझे लेकर काफी चिंतित थे। उन्हें लग रहा था कि मैं कोई बहुत बड़ी गलती कर रहा हूं यह फिल्म साइन करके, क्योंकि फिल्म के तीन किरदारों में से एक मैंने अदा किया। यह लीड रोल नहीं था। इसलिए ऐसा नहीं लग रहा था कि मैं फिल्म का हीरो हूं। फरहान और अभय भी फिल्म का हिस्सा हैं।'
Gadar 2: 'गदर 2' का नया गाना 'खैरियत' जल्द होगा रिलीज, अनिल शर्मा ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
एक्टर ने इसलिए की साइन
ऋतिक ने आगे बताया, 'उस वक्त का एक सामान्य नियम यह था कि आपको स्टार स्टेटस रखना है और यह फिल्म ठीक इसके विपरीत थी। हालांकि, इस फिल्म की स्टोरी मुझे बहुत पसंद आई। मैंने सोचा स्टेटस जाए भाड़ में है। यह वो चीज है, जो लोग आपको देते हैं, जबकि आपका काम वह है, जो खुद आपकी इच्छाओं से होता है। इस तरह मैंने फिल्म साइन की'।
The Battle Story Of Somnath: सोमनाथ मंदिर पर गजनवी के हमले की दास्तां सुनाएगी फिल्म, 12 भाषाओं में होगी रिलीज