काजोल हालिया रिलीज वेब सीरीज 'द ट्रायल' में वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इसके प्रमोशन में जुटी हुई हैं, और एक के बाद एक बड़े बयान और खुलासे से लोगों को दंग कर रही हैं। इसी बीच काजोल ने इंडस्ट्री से अपने बेस्टफ्रेंड शाहरुख खान की पिछली रिलीज फिल्म 'पठान' को लेकर ऐसा सवाल पूछ दिया है, जिस पर विवाद खड़ा होता नजर आ रहा है। काजोल ने साफ किया कि वह 'पठान' का असली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानना चाहती हैं।
काजोल की 'पठान' पर टिप्पणी
शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' के साथ अपना शानदार कमबैक किया। इस मूवी ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया। शाहरुख के फैंस के बेशुमार प्यार का ही नतीजा रहा कि फिल्म कई रिकॉर्ड ब्रेक करने में सफल साबित हुई। हालांकि, इसे लेकर की गई काजोल की ताजा टिप्पणी इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदस्त लाइमलाइट में है।