अमिताभ बच्चन ने माइकल जैक्सन के साथ न तो कोई फिल्म की और न ही स्टेज शो फिर भी एक बार कुछ ऐसा वाकया हुआ जब माइकल जैक्सन अमिताभ के कमरे में चले आए।
अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अमेरिका के मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन को उनकी चौथी पुण्य तिथि पर याद किया। उन्होंने इस बात को ट्विटर पर शेयर किया।
माइकल जैक्सन की जब मौत हुई थी तब बिग बी ने उनके बारे में ब्लॉग में लिखा था। उनकी चौथी पुण्य तिथि पर अमिताभ ने न्यूयॉर्क में उनसे हुई मुलाकात को याद किया।
अमिताभ ने यह बात साझा की कि माइकल और वो कैसे एक कंसर्ट के दौरान मिले थे।
बिग बी ने कहा कि माइकल जैक्सन की मौत को चार साल हो गए हैं। उनसे मिलकर कोई भी उनका दीवाना हो सकता है।
मैं पहली बार माइकल से न्यूयॉर्क में मिला था, जब उन्होंने गलती से मेरे होटल के रूम का दरवाजा खटखटाया था। उनकी इस गलती पर हम दोनों ही हंसे थे।