फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'थ्री इडियट्स' के सीक्वल पर आया बड़ा अपडेट? राजकुमार हिरानी ने दी नई जानकारी

Thu, 25 Jun 2026 05:32 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

3 Idiots Sequel Update: फिल्म निर्देशक राजकुमार हिरानी ने अपनी सुपरहिट फिल्म '3 इडियट्स' के अगले भाग को लेकर कुछ नई और दिलचस्प बाते शेयर की हैं। जिसे लेकर फैंस के बीच फिल्म के सीक्वल को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'थ्री इडियट्स' - फोटो : X
निर्देशक राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'थ्री इडियट्स' के सीक्वल को लेकर कई जानकारियां सामने आई हैं। ये जानकारियां खुद इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी ने साझा की हैं।
विज्ञापन

2 of 5
'थ्री इडियट्स' - फोटो : X
कहानी पर चल रहा है काम
वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, राजकुमार हिरानी ने बताया कि फिल्म की कहानी पर अभी शुरुआती काम चल रहा है। उन्होंने और लेखक अभिजात जोशी ने मुंबई से बाहर जाकर इस पर काम शुरू किया है। आमिर खान को फिल्म का शुरुआती विचार बहुत पसंद आया है, लेकिन अभी पूरी स्क्रिप्ट तैयार होना बाकी है। अगले दो महीनों में साफ हो पाएगा कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी।
विज्ञापन

3 of 5
रैंचो, फरहान और राजू - फोटो : X
20 साल बाद क्या कर रहे हैं रैंचो, फरहान और राजू?
फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ेगी जहां वह छूटी थी, लेकिन 20 साल के अंतराल के बाद ये तीनों किरदार अब कॉलेज में नहीं हैं। वे अपनी-अपनी नौकरियों और बिजनेस में लग चुके हैं। उनकी शादियां हो चुकी हैं और बच्चे भी हैं। सीक्वल में दिखाया जाएगा कि इतने साल बाद अब उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है।

4 of 5
थ्री इडियट्स - फोटो : यूट्यूब
क्या फिल्म में कोई 'चौथा इडियट' भी होगा?
सोशल मीडिया पर अफवाहें थीं कि इस फिल्म का नाम '4 इडियट्स' होगा और इसमें कोई नया एक्टर जुड़ेगा। इस पर विराम लगाते हुए हिरानी ने साफ किया, 'फिल्म का नाम '4 इडियट्स' नहीं है और न ही इसमें कोई चौथा इडियट आ रहा है। यह वही '3 इडियट्स' की कहानी है, बस 20 साल बाद की।'

आमिर खान ने भी पहले कहा था कि वे रैंचो के किरदार में तभी लौटेंगे जब कहानी पहली फिल्म जितनी ही दमदार होगी। वे सिर्फ नाम के लिए सीक्वल नहीं बनाना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'थ्री इडियट्स' फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया
'थ्री इडियट्स' के बारे में
साल 2009 में आई '3 इडियट्स' में आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी मुख्य भूमिकाओं में थे। इनके साथ करीना कपूर, बोमन ईरानी और ओमी वैद्य भी नजर आए थे। यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है।

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के 52वें जन्मदिन पर बहन करीना ने लुटाया प्यार, शेयर की अनदेखी तस्वीरें; लिखा- 'दुनिया की सारी...'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें