फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में डूबे सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, मनाई शादी की दूसरी सालगिरह; साझा की थाइलैंड वेकेशन की तस्वीरें

Thu, 25 Jun 2026 11:08 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sonakshi And Zaheer Second Marriage Anniversary: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल इन दिनों थाइलैंड के फुकेट में अपनी शादी की दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। रोमांटिक अंदाज में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ इस कपल ने साझा की हैं। 
विज्ञापन
1 of 1
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने मनाई शादी की दूसरी सालगिरह - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून 2024 को जहीर इकबाल को अपना जीवनसाथी बनाया था। दोनों की शादी को 2 साल हो चुके हैं। हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए ये कपल थाइलैंड के फुकेट पहुंचा। फुकेट वेकेशन की तस्वीरें सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। यहां देखें वो तस्वीरें। 

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पति जहीर इकबाल के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही कैप्शन लिखा है, ‘आसमान ने भी हमारे साथ हमारी शादी की दूसरी सालगिरह मनाई।’ 


सोनाक्षी और जहीर इकबाल फुकेट के अमोरा बीच (Beach) रिजॉर्ट में डिनर डेट पर दिखे। 



दोनों ने समंदर किनारे रोमांटिक तस्वीरें भी खींची है।


जहीर ने सोनाक्षी को शादी की दूसरी सालगिरह पर दोबारा प्रपोज किया। पति का यह अंदाज देखकर सोनाक्षी खुशी से फूली नहीं समाईं। 

सोनाक्षी सिन्हा के करियर फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी एक फिल्म ‘जस्टिस’ ओटीटी पर रिलीज हुई। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें