फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shweta Bachchan: अभिषेक बच्चन की ट्रोलिंग से बहन श्वेता का खौलता है खून, बोलीं- उसने बहुत झेला है

Sun, 23 Oct 2022 01:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन की बेटी ने कहा है कि लोग अभिषेक बच्चन को अमिताभ बच्चन से कम्पेयर करते है जो की बिलकुल सही नहीं है और यह सब अभिषेक दो दशकों से झेल रहे है।
विज्ञापन
बच्चन परिवार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन ने अपनी बेटी नवेली नंदा के पॉडकास्ट के नए एपिसोड में अपने भाई अभिषेक बच्चन को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि लोग अभिषेक बच्चन की तुलना अमिताभ बच्चन से करते हैं जो कि बिल्कुल सही नहीं है और यह सब अभिषेक दो दशक से झेल रहे हैं।

विज्ञापन

बॉलीवुड का सबसे चहेता और जाना-माना परिवार है बच्चन परिवार। फैंस इस परिवार के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं। हाल ही में श्वेता बच्चन अपनी बेटी नंदा नवेली नंदा के पॉडकास्ट में शामिल हुईं। श्वेता ने भाई अभिषेक के बारे में बात करते हुए अपनी निराशा जताई है और कहा है कि अभिषेक बच्चन को लोग ट्रोल करते हैं और उनको हर चीज में पिता अमिताभ बच्चन से तुलना करते हैं जो बेहद गलत है। ऐसी ट्रोलिंग की वजह से मेरा ‘खून खौलता’ है क्योंकि यह फेयर नहीं है, आप ये नहीं कर सकते। यह सारी चीजें मुझे बहुत परेशान करती हैं क्योंकि वो मेरा छोटा भाई है और उसे लेकर मैं प्रोटेक्टिव हूं।

यह भी पढ़ें:- Urfi Javed: टॉपलेस होकर उर्फी ने दी फैंस को दिवाली की बधाई! यूजर्स बोले- ये क्या बकवास है

श्वेता आगे कहती है, ‘मैं इसे पापा (अमिताभ बच्चन) के लिए फील नहीं करती हूं क्योंकि वह पापा हैं, लेकिन मैं भाई के लिए महसूस करती हूं, क्योंकि उनकी तुलना लगातार किसी ऐसी चीज से की जाती है जो बहुत ही अलग है। आप किसी से मेल खाने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? किसी की सफलता की तुलना आप कैसे किसी दूसरे की सफलता से कर सकते हैं, जिसका कोई मेल नहीं है। हर कोई अपने आप में अलग है। मुझे ये सब ठीक नहीं लगता है। आप किसी की उपलब्धियों को पूरी तरह से इग्नोर करते हैं क्योंकि उसके परिवार में किसी और ने बेहतर किया है।

यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan: केबीसी 14 के सेट पर बिग बी के साथ हुआ हादसा, पैर की नस कटी, टांके लगे

विज्ञापन

बता दें की बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन की तुलना अक्सर उनके पिता अमिताभ बच्चन से होती है। उन्होंने साल 2000 में फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनकी यह फिल्म ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी। अभिषेक बच्चन को बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीब 22 साल का समय हो गया है। इन वर्षो में उनकी कुछ फिल्में अच्छी चलीं तो बहुत सी फिल्में बुरी तरह पिट गईं। हालांकि, ओटीटी ने उनकी किस्मत पलटी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें