'दृश्यम 4' पर क्या बोले अभिषेक?
स्क्रीन के साथ बातचीत में अभिषेक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 2 अक्तूबर को 'दृश्यम डे' के तौर पर मनाया जाता रहेगा। उन्होंने आगे कहा, 'हम सभी का मानना है कि यह फिल्म का आखिरी पार्ट है। जाहिर है, दर्शकों को यह पसंद आ रही है और वे इसकी चर्चा भी कर रहे हैं। लेकिन 'दृश्यम' ऐसी फ्रेंचाइजी नहीं है, जिसके लिए हम बस एक और फिल्म बनाने का फैसला कर लें। यह पूरी तरह से कहानी पर निर्भर करता है, और कहानी खत्म हो चुकी है। मुझे हमेशा से इसका अंत बहुत ही काव्यात्मक लगा है। यह फ्रेंचाइजी के लिए एक 'लव लेटर' की तरह है।'