फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रश्मिका मंदाना: एक्ट्रेस ने 400 परिवारों को लिया गोद, जयम्मा से की अपनी तुलना; जानें किस तरह करेंगी मदद

Wed, 14 Oct 2026 02:31 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Rashmika Mandanna Adopted Families:  रश्मिका मंदाना अपनी आगामी फिल्म ‘रणबाली’ में जयम्मा का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में उन्होंने कई जरूरतमंद परिवारों के राशन का खर्च उठाने का संकल्प लिया। इस बात को जयम्मा से जोड़ते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस से जानकारी साझा की।
विज्ञापन
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘रणबाली’ जल्द रिलीज होने वाली है। इससे पहले एक्ट्रेस ने फैंस का दिल जीतने वाला काम कर दिखाया है। उन्होंने 400 परिवारों को गोद लिया है। अब वह तीन-तीन महीने की किस्तों में उनके राशन का खर्च उठाएंगी। इससे वह बाकि लोगों को भी इस तरह के नेक काम करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। 

पोस्ट कर एक्ट्रेस ने दी जानकारी

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने अपनी इस सामाजिक सेवा की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने लिखा, ‘आप जिन किरदारों को निभाते हैं, उनमें कुछ ऐसा होता है जो आपको प्रभावित करते हैं। आपमें से कई लोग मुझसे पूछते रहते हैं कि क्या जयम्मा और मुझमें कोई समानता है? मेरा जवाब है हां - और यह उनमें से एक है। यह हमेशा से मैं रही हूं और यह वह भी है और मैं हमेशा आपके प्यार के लिए इस तरह की चीजें करती रहूंगी... लेकिन मैंने इसे हमेशा गुप्त रखा क्योंकि मुझे लगता था कि अगर सिर्फ मुझे, मेरी टीम को और हममें से कुछ लोगों को पता हो तो काफी है।  लेकिन अब मैं इस बारे में खुलकर बात कर रही हूं क्योंकि मैं सोच रही हूं,अगर इससे आप सभी प्यारे लोगों को भी ऐसा कुछ करने की प्रेरणा मिले तो मुझे खुशी होगी।’

Trending Videos

रश्मिका मंदाना - फोटो : X

एक्ट्रेस ने 400 परिवारों को गोद लिया
आगे अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘मैंने सोचा कि क्यों न अभी से शुरुआत की जाए। आज मैंने 400 परिवारों को गोद लिया है और मैं एक बार में 400 परिवारों की 3 महीने तक मदद करना चाहती हूं और अगले एक साल तक इसे जारी रखना चाहती हूं। मुझे उम्मीद है कि वे किराने के सामान पर होने वाले खर्च को बचाकर अपने भविष्य की बेहतर योजना बना सकेंगे। दयालुता का एक छोटा सा काम भी किसी के जीवन को बदल सकता है और इसके लिए बड़ा होना जरूरी नहीं है। चलिए हम सब एक छोटी सी शुरुआत करें।'

विज्ञापन

रणबाली - फोटो : अमर उजाला

'रणबाली' के बारे में

  • विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अदाकारी वाली तेलुगु पीरियड ड्रामा फिल्म 'रणबाली' में नजर आएंगे।
  • फिल्म के निर्देशक राहुल सांकृत्यायन हैं।
  • इसमें रश्मिका मंदाना ने जयाम्मा का किरदार निभाया है।
  • वहीं विजय देवरकोंडा ने रणबाली का किरदार निभाया है।
  • फिल्म रायलसीमा के काल्पनिक गांव सिंगानामाला पर आधारित है।
  • यह फिल्म देशभर में 16 अक्तूबर को रिलीज होने जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें