अक्षय का पहला लुक
निर्माताओं के अलावा अक्षय कुमार ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'वेलकम टू द जंगल' का पहला पोस्टर शेयर किया है। 'वेलकम टू द जंगल' के नए पोस्टर में अक्षय अपने स्टाइलिश कॉमिक लुक में जंगल के बीच में रेड कार्पेट पर चलते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस खास पोस्टर के साथ अक्षय ने कैप्शन में लिखा, 'अगली फिल्म वेलकम टू द जंगल।'
कब रिलीज होगी 'वेलकम टू द जंगल'
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में 30 से अधिक अभिनेताओं की एक बड़ी स्टारकास्ट है। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को अहमद खान ने निर्देशित किया है।
'वेलकम टू द जंगल' की स्टार कास्ट
फिल्म में बहुत बड़े कलाकारों की टोली है। इसमें अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं। अक्षय के अलावा फिल्म में सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडीज, राजपाल यादव, जॉनी लीवर और भी कई मशहूर कलाकार नजर आएंगे।
फैंस का रिएक्शन
'वेलकम टू द जंगल' एक कॉमेडी फिल्म है, जिसकी रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से अक्षय के पहले लुक को देखकर फैंस लगातार अपनी राय पेश कर रहे हैं।
- विंदू दारा सिंह ने लिखा, 'बेहद मजेदार, अनलिमिटेड'
- एक फैन ने लिखा, 'आप बहुत अच्छे दिख रहे हैं'
- दूसरे फैन ने लिखा, 'जल्दी घोषणा कीजिए, मैं तो बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं'
- एक और फैन ने लिखा, 'जंगल में आपका स्वागत है'
- एक और फैन ने लिखा, 'भूत बंगला की सफलता के बाद जंगल की सवारी'
- एक और फैन ने लिखा, 'आपको अपनी फ्रेंचाइजी में वापस देखने का बेसब्री से इंतजार है'
यह भी पढ़ें: Cannes: कान से कल्याणी प्रियदर्शन की पहली झलक आई सामने, देखें वायरल तस्वीरों में 'लोका' अभिनेत्री का कूल अंदाज