फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ ने की बेटे इब्राहिम के साथ सेट पर मस्ती, सामने आया बीटीएस वीडियो; दोनों की बॉन्डिंग देख फैंस बोले- हमशक्ल

Wed, 13 May 2026 03:16 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif-Ibrahim Viral BTS Video: सैफ अली खान पहली बार बेटे इब्राहिम अली खान के साथ शूटिंग कर रहे हैं। दोनों का एक बीटीएस वीडियो सामने आया है। जानिए किस अंदाज में नजर आए दोनों सितारे और बीटीएस वीडियो में क्या है खास…
विज्ञापन
सैफ अली खान और इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कर्तव्य’ को लेकर चर्चाओं में हैं। यह एक पुलिस ड्रामा फिल्म है, जिसमें सैफ पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर सैफ अली खान का अपने बेटे इब्राहिम अली खान के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह बीटीएस वीडियो किसी शूट के दौरान का मालूम पड़ता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब एक बार फिर फैंस ने दोनों की तुलना की है और इब्राहिम को सैफ की टू कॉपी बताया है।

शूटिंग पर सैफ-इब्राहिम की मस्ती

विज्ञापन

सैफ और इब्राहिम पहली बार किसी विज्ञापन में साथ नजर आने वाले हैं। सैफ अली खान के एक फैन क्लब ने हाल ही में विज्ञापन की शूटिंग के दौरान का एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सैफ और इब्राहिम एक साथ एक सीन की शूटिंग कर रहे हैं, तभी गलती से कपड़े का एक टुकड़ा इब्राहिम के चेहरे पर गिर जाता है।

सैफ तुरंत अपने बेटे की मदद करने के लिए आगे आते हैं और देखते ही देखते दोनों जोर से हंसने लगते हैं। यह मूमेंट पिता-पुत्र की आपस की बॉन्डिंग को दिखाता है। वहीं ये भी पता चलता है कि शूटिंग के दौरान दोनों ने काफी मजे भी किए।
विज्ञापन

 


 

फैंस को भायी पिता-पुत्र की बॉन्डिंग
सैफ-इब्राहिम के इस वीडियो पर फैंस ने भी जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। अधिकांश फैंस ने पिता-पुत्र की इस जोड़ी की तारीफ की। वहीं कई फैंस ने दोनों को खूबसूरती का भंडार बताया। जबकि कई फैंस ने एक बार फिर इब्राहिम को साफ का हमशक्ल बताया। तो वहीं एक यूजर ने इब्राहिम को सैफ 2.0 करार दिया। कई लोगों ने उन्हें एक जैसे और बिल्कुल जुड़वां कहा। 





कर्तव्य - फोटो : इंस्टाग्राम-@gaurikhan

इस फिल्म में नजर आएंगे सैफ
यही पहली बार है जब सैफ और इब्राहिम किसी भी तरह के प्रोजेक्ट में साथ नजर आएंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान की आगामी फिल्म 'कर्तव्य' रिलीज को तैयार है। यह फिल्म 15 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सैफ के साथ रसिका दुगल, मनीष चौधरी, संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है।

विज्ञापन

इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सुस्त रही है इब्राहिम की शुरुआत
वहीं इब्राहिम अली खान ने पिछले साल खुशी कपूर के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म 'नदानियां' से डेब्यू किया था। इसके बाद वो काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ 'सरजमीन' में नजर आए थे। हालांकि, इन दोनों ही फिल्मों को नकारात्मक प्रतिक्रियाएं ही मिली थीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें