इस शुक्रवार को रिलीज हुई 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'हिंदी मीडियम' फिल्मों में 'हिंदी मीडियम' की कमाई पहले दिन से ही धीमी साबित हो रही थी वहीं वीकेंड क्लेक्शन में भी अर्जुन और श्रद्धा की 'हाफ गर्लफ्रेंड' इरफान की 'हिंदी मीडियम' से काफी आगे रही। हाल ही में सामने आए आंकड़ो के अनुसार ये साफ हो गया है कि एक ही दिन बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली दो फिल्मों की कमाई पर असर तो पड़ता ही है क्योकि दर्शक बंट जाते है।
'हाफ गर्लफ्रेंड' का वीकेंड कलेक्शन 32.04 करोड़ रहा। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.27 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई बराबर ही रही जो 10.63 करोड़ थी। वही तीसरा दिन फिल्म के लिए कुछ अच्छा रहा इस दिन फिल्म ने 11.14 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली थी। कुल मिलाकर फिल्म का वीकेंड कलेक्शन 32.04 करोड़।
#HalfGirlfriend has a GOOD weekend... Fri 10.27 cr, Sat 10.63 cr, Sun 11.14 cr. Total: ₹ 32.04 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 22, 2017
बात करें इरफान खान की फिल्म 'हिंदी मीडियम' की तो इस फिल्म ने वीकेंड पर 12.56 करोड़ की कमाई अपने नाम दर्ज कराई है। पहले दिन धीमी शुरुआत के साथ फिल्म ने 2.81 करोड़ की कमाई ही हासिल की थी, लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने इस कमाई के दोगुना कर 4.25 करोड़ पर पहुंचा दिया था। लगातार कमाई के बढ़ते हुए तीसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ की कमाई अपने नाम की। जिसके साथ ही वीकेंड पर इस फिल्म ने 12.56 करोड़ रूपये कमाए।
#HindiMedium goes from strength to strength with each passing day... Fri 2.81 cr, Sat 4.25 cr, Sun 5.50 cr. Total: ₹ 12.56 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) May 22, 2017
आपको बता दें कि 'हाफ गर्लफ्रेंड' 50 करोड़ के बजट में बनी है, इस फिल्म ने 36 करोड़ रुपये अभी तक अपने म्यूजिक से कमा लिए है। वहीं बात करें 'हिंदी मीडियम' के बजट की तो ये फिल्म सिर्फ 15 करोड़ के बजट में बनकर तैयारी हो गई थी।