अजय देवगन और अक्षय कुमार ने एक साथ फिल्म सिंघम अगेन में काम किया है। इसी बीच अजय का एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार को मजाकिया अंदाज में दूधवाला कहा।
अक्षय कुमार और अजय देवगन की हालिया रिलीज सिंघम 3 लगातार बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, जहां एक तरफ उनके ऑन-स्क्रीन साथ-साथ होने की वजह से फैंस को उनकी जोड़ी पसंद आ रही है, वहीं दूसरी तरफ उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती भी लोगों को खूब पसंद आ रही है। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान अजय ने बताया कि अक्षय पहले दूधवाले थे।
विज्ञापन
अजय ने कही अक्षय के बारे में दिलचस्प बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब अजय देवगन से अक्षय कुमार के बारे में सवाल किया तो जवाब में, अजय ने मजाकिया अंदाज में कहा, "वो सुबह 4 बजे उठते हैं, ये तो आपको पता ही होगा। आप लोगों को पता है पहले वो दूधवाला थे। आप उनसे अगली बार पूछ सकते हैं।"
अक्षय ने अपनी दिनचर्या का किया था खुलासा
एक इंटरवयू में हाउसफुल 5 अभिनेता अक्षय कुमार ने अपनी सुबह की दिनचर्या के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा, ''उनका दिन सुबह 4 से 4.30 बजे शुरू होता है और वह रात 9 से 9.30 बजे तक सो जाते हैं।'' आगे अक्षय ने कहा कि हर व्यक्ति को अपने लिए 2-3 घंटे निकालने चाहिए, यह सबसे अच्छा समय है, जब कोई उन्हें परेशान नहीं कर रहा हो। वेलकम टू द जंगल के अभिनेता ने कहा कि यह वह समय है जब किसी को व्यायाम करने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि बैठना, सोचना और बस देखना होता है।''
विज्ञापन
अजय-अक्षय की आने वाली फिल्में
काम की बात करें तो अक्षय के पास वेलकम टू द जंगल, जॉली एलएलबी 3, स्काई फोर्स, हाउसफुल 5 और हॉरर कॉमेडी भूत बंगला जैसी कई बेहतरीन फिल्में हैं। वहीं अजय देवगन के पास दे दे प्यार दे 2 और सन ऑफ सरदार 2 पाइपलाइन में हैं। प्रशंसक दोनों ही अभिनेताओं की फिल्मो की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बहरहाल, प्रशंसक अजय देवगन और अक्षय कुमार को एक साथ फिल्म सिंघम अगेन में देखकर बेहद खुश हैं।