फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2: 'वॉर 2' पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां शुरू होगी ऋतिक-जूनियर एनटीआर की फिल्म की शूटिंग?

Wed, 31 Jan 2024 03:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 करोड़ से अधिक की कमाई की थी।
विज्ञापन
ऋतिक रोशन (वॉर) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो , मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म फाइटर को लेकर सुर्खियों में हैं। देशभक्ति की भावना से भरपूर यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंंद आ रही है। हालांकि, वीकएंड में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फिल्म की रफ्तार थमती नजर आ रही है। इस बीच अभिनेता की एक आगामी फिल्म वॉर 2 पर नया अपडेट आया है। 

विज्ञापन

Apna Adda 05: आगरा के मयंक को शहर की कबूतरबाजी ने दिलाई शोहरत, कैमरे से देखा मनोरंजन का नया आसमान

फरवरी से शूटिंग शुरू होने की उम्मीद
फिल्म वॉर में जासूस बनकर ऋतिक रोशन ने दर्शकों का दिल जीता था। प्रशंसक उन्हें इस फ्रेंचाइजी के साथ वापस बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म से जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी जैसे सितारोंं के नाम जुड़ने के बाद लोगों की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है। नवीनतम अपडेट के अनुसार फिल्म की शूटिंग फरवरी महीने से शुरू हो जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में फिल्म की शूटिंग की शुरुआत की जाएगी। 

विदेशी लोकेशंस का भी हुआ चयन
अभी कुछ समय पहले ही ऋतिक को अपनी नवीनतम रिलीज फाइटर के प्रचार के लिए देश भर में यात्रा करते देखा गया था। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के बाद अभिनेता ने वॉर 2 की तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की शूटिंग मुंबई से शुरू होगी और इसके मेकर्स ने पहले ही विदेशी स्थानों का चयन कर लिया है जहां फिल्म की शूटिंग जारी रहेगी।
विज्ञापन

ब्लॉकबस्टर रही थी वॉर 
इन रिपोर्ट्स में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अयान मुखर्जी ने लगभग दो महीने पहले ही विदेशी लोकेशन का चयन कर लिया है। वहीं, वर्तमान में ऋतिक के पहले शूटिंग शेड्यूल की तैयारी के लिए शहर में एक सेट निर्माणाधीन है। इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इससे पहले रिलीज हुई वॉर ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म ने टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 300 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। वहीं, इसका सीक्वल वॉर 2 इस साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
Mannara Chopra: मन्नारा चोपड़ा ने खुद को बताया बिग बॉस 17 की महिला श्रेणी की विजेता, लोगों ने किया जमकर ट्रोल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें