फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

War 2: ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' के लिए तारीख पर लगी मुहर! मेकर्स ने फिल्म के लिए चुना यह खास दिन

Fri, 01 Sep 2023 01:03 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब ऋतिक की वॉर 2 लाइन में है। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए तारीख तय कर ली है। 
विज्ञापन
वॉर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वह अपने बेहतरीन एक्शन और शानदार डांस परफॉर्म के लिए भी जाना जाता है। वह अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। अभिनेता को आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म विक्रम वेधा में देखा गया था, हालांकि यह फिल्म फ्लॉप रही थी। अब ऋतिक की वॉर 2 लाइन में है। इस फिल्म में ऋतिक के अलावा जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। अब खबर है कि मेकर्स ने इस फिल्म के लिए तारीख तय कर ली है। 
विज्ञापन


तारीख पर लगी मुहर
निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर की बंपर सफलता के बाद इस फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा ने मूवी के दूसरे पार्ट की तैयारी की है। जिसे इस बार निर्देशक सिद्धार्थ आनंद नहीं बल्कि अयान मुखर्जी बनाने वाले हैं। जिसके लिए अयान मुखर्जी ने कमर कस ली है। अब खबर है कि इस फिल्म के लिए निर्माता-निर्देशक ने रिलीज डेट पर पक्की मुहर भी लगा दी है। यह खबर सुनने के बाद फैंस का उत्साह दोगुना हो गया है।

इसे भी पढ़ें- Jailer: रजनीकांत बने देश के हाईएस्ट पेड एक्टर! 'जेलर' की सुपर सक्सेज के बाद अभिनेता को मिली तगड़ी फीस
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है रिलीज डेट
खबरों की माने तो वॉर 2 के लिए मेकर्स ने 2025 गणतंत्र दिवस की तारीख मुकर्रर की है। इस दौरान वीकएंड पड़ रहा है तो ऐसे में फिल्म के लिए फायदा हो सकता है। खबरों की मानें तो रिपब्लिक डे का वीकेंड हमेशा ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए जबरदस्त पैसा बनाने का मौका रहा है। फिर चाहें अग्निपथ हों या फिर पठान। ऋतिक रोशन और यशराज फिल्मस दोनों ने ही इस मौके पर बड़ी सफलता का स्वाद चखा है। अब ऐसे में मेकर्स की नजर 2025 के लिए ऋतिक रोशन की वॉर 2 पर है। बता दें कि यह फिल्म की तात्कालिक रिलीज डेड है और चीजें इसी के ईर्द-गिर्द बुनी जा रही हैं। हालांकि, फिल्म की सही रिलीज डेट तभी पक्की हो सकेगी जब फिल्म नवंबर महीने में फ्लोर पर पहुंच जाए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें