फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wamiqa Gabbi: वामिका बोलीं, ‘बेबी जॉन’ में मैंने अपना बेस्ट दिया’; फिल्म की असफलता का कारण साझा किया

Wed, 07 May 2025 05:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इन दिनों वामिका गब्बी अपनी आने वाली फिल्म ‘भूल चूक माफ’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। हाल ही में अपनी एक पुरानी फिल्म ‘बेबी जॉन’ की असफलता बारे में भी वामिका ने बात की। 
विज्ञापन
वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम@wamiqagabbi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले साल वरुण धवन की एक फिल्म ‘बेबी जॉन’ रिलीज हुई, इस फिल्म में वामिका गब्बी भी बताैर हीरोइन नजर आईं। फिल्म काे बॉक्स ऑफिस पर सफलता नहीं मिली। हाल ही में इस फिल्म के फ्लॉप होने के बारे में वामिका ने बात की।

ये खबर भी पढ़ें: Wamiqa Gabbi: 'भूल चूक माफ' के अलावा इन पांच फिल्मों में नजर आएंगी वामिका गब्बी, शुरू हुई शूटिंग 

फिल्म की असफलता का कारण बताया

विज्ञापन

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया से की गई बातचीत में वामिका कहती हैं, ‘मैंने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस फिल्म ‘बेबी जॉन’ में दिया था और मुझे लगता है कि सभी ने अपना बेस्ट दिया था। कई लोगों को यह फिल्म पसंद आई और बहुत से लोगों को यह पसंद नहीं आई। कई लोगों का मनाना था कि यह साउथ फिल्म ‘थेरी’ की फ्रेम-टू-फ्रेम रीमेक थी, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है।’ बताते चलें कि फिल्म ‘बेबी जॉन’ साउथ फिल्म ‘थेरी’ की रीमेक थी। साउथ वाली फिल्म को एटली ने निर्देशित किया था, वहीं हिंदी फिल्म को एटली ने प्रोड्यूस किया। दोनों फिल्मों का खूब कंपैरिजन हुआ, जिसमें ‘थेरी’ लोगों को ज्यादा अच्छी लगी। 

ये खबर भी पढ़ें:Wamiqa Gabbi: एस्केलेटर में अटकी वामिका की ड्रेस, चेहरे पर नहीं आने दी शिकन, खुद को संभालती दिखीं एक्ट्रेस 
Trending Videos
विज्ञापन

फिल्म 'भूल चूक माफ' में राजकुमार राव और वामिका गब्बी - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao
‘भूल चूक माफ’ में क्या है वामिका का किरदार 
फिल्म ‘भूल चूक माफ’ में वामिका ने एक छोटे शहर की लड़की का रोल किया है। हाल में इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वामिका अपने किरदार के बारे में बताती हैं। वह कहती हैं, ‘मैं बहुत खुश हूं कि फिल्म ‘भूल चूक माफ' का ऑफर मुझे मिला। इसमें मैंने तितली का किरदार निभाया है, इसे निभाने में मजा आया। मुझे लगता है कि कई लड़कियां इस किरदार से कनेक्ट करेंगी।’ इस फिल्म की कहानी को भी वामिका अलग बताती हैं। इस फिल्म की कहानी टाइम लूप पर है, फिल्म में हीरो की शादी का दिन आता ही नहीं है, हल्दी वाला दिन ही बार-बार लूप में चलता रहता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें