फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wamiqa Gabbi: काम से नाखुश होकर इंडस्ट्री छोड़ना चाहती थीं वामिका गिब्बी, फिर इस प्रोजेक्ट ने बदल दी जिंदगी

Sun, 21 May 2023 12:56 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वामिका गिब्बी ने खुलासा किया कि वह ओटीटी पर काम करने बहुत खुश हैं, लेकिन एक समय था जब वह अभिनय छोड़ना चाहती थीं।
विज्ञापन
वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई पंजाबी और दक्षिण फिल्में करने के बाद वामिका गब्बी ने तीन साल में ओटीटी स्पेस में अपनी जगह बनाई है। अभिनेत्री ने हाल ही में 'ग्रहण', 'माई' और 'जुबली' जैसे शो में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। अब हाल ही में दिए इंटरव्यू में वामिका ने खुलासा किया है कि कुछ साल पहले वह इंडस्ट्री छोड़ने का मन बना चुकी थीं। उन्हें ऐसा लगता था कि वह अभिनेत्री बनने के लिए नहीं बनी हैं, लेकिन फिर उनकी जिंदगी में एक टर्निंग पॉइंट आया और उनका करियर चमक गया।

विज्ञापन

वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वामिका गिब्बी ने बताया कि साल 2019 में मैं साल में पांच से छह फिल्में कर रही थी। मेरी फीस बढ़ गई थी और मैं और अधिक पैसा कमाने के लिए तैयार थी, लेकिन जो पेशकश की जा रही थी, उससे मैं बहुत नाखुश थी और मैं सोचने लगी कि शायद मैं अभिनेत्री बनने के लिए नहीं बनी हूं। मैंने वह सब छोड़ने का फैसला किया और अपने सच्चे जुनून की तलाश करनी शुरू की।

Urfi-Vivek: विवेक के 'कॉस्ट्यूम स्लेव्स' वाले कमेंट पर भड़की उर्फी जावेद, निर्देशक को पढ़ाया फैशन का पाठ

 

वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जब अभिनेत्री ने यह सब छोड़ने का मन बनाया, तब उन्हें विशाल भारद्वाज के प्रोजेक्ट के लिए ऑडिशन कॉल मिला। अभिनेत्री ने कहा कि मैं बहुत आशान्वित नहीं थी, लेकिन मुझे वह ऑडिशन सीन इतना पसंद आया कि मैंने उसे अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और मुझे शॉर्टलिस्ट कर लिया गया। मुझे तीन दिवसीय अभिनय कार्यशाला के लिए नामांकित किया गया था और उस दौरान मुझे अपने अभिनय और कला से फिर से प्यार हो गया।

Vicky Kaushal: मजेदार रही विक्की कौशल की फैंस के साथ गुफ्तगू, बताई कटरीना और मां की अपनी जिंदगी में अहमियत

विज्ञापन

वामिका गब्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेत्री ने ओटीटी पर निभाए किरदारों के बारे में बात करते हुए कहा कि वह उन्हें बहुत पसंद नहीं आए। उन्होंने कहा कि जब मैं ओटीटी कर रहा थी, तब कोविड की वजह से सिनेमाघर बंद थे और यहां मुझे ऐसे विविध और गहरे किरदार मिल रहे थे, जो आम तौर पर इंडस्ट्री में कई सालों के बाद कलाकारों को मिलते हैं। मैं थिएट्रिकल फिल्में भी करूंगी, लेकिन ओटीटी ने मुझे जो दिया है, वह असली है। मैं उन महिलाओं के बारे में कहानियां बता रही हूं, जो अपने बारे में क्षमाप्रार्थी नहीं हैं।

Zeenat Aman: जीनत अमान को माता-पिता के बारे में झूठी खबर पर आया गुस्सा! फैक्ट्स की जांच करने का किया अनुरोध

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें