फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहीदा रहमान को मिलेगा ‘किशोर कुमार सम्मान’, मध्य प्रदेश सरकार ने की घोषणा

Sun, 02 Feb 2020 05:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वहीदा रहमान - फोटो : Self
विज्ञापन

भारतीय सिनेमा में लोगों के दिलों पर राज करने वाली बेहतरीन अदाकारा वहीदा रहमान को मध्यप्रदेश सरकार ‘किशोर कुमार सम्मान-2018’ से सम्मानित करेगी। इस सम्मान में दो लाख रुपये, शॉल-श्रीफल और प्रशस्ति पट्टिका प्रदान की जाती है।

विज्ञापन


वहीदा रहमान को यह सम्मान पिछले साल 13 अक्टूबर को खंडवा में किशोर कुमार की 32वीं पुण्यतिथि पर हुए कार्यक्रम में दिया जाना था, लेकिन स्वास्थ्य संबंधी कारणों से वह उस दिन इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकी थीं। 

मध्य प्रदेश के संस्कृति मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा कि चार फरवरी को यह पुरस्कार रहमान को मुंबई में स्थित उनके बांद्रा निवास पर दिया जाएगा। हिंदी फिल्म उद्योग की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक रहमान सोमवार को 82 वर्ष की हो जाएंगी।
विज्ञापन


वहीदा रहमान का जन्म 1938 में तमिलनाडु की चेंगलपट्टु में हुआ था। वहीदा को बचपन से ही संगीत और नृत्य का शौक था। वो बचपन में डॉक्टर बनने का सपना देखती थीं। लेकिन आर्थिक तंगी के चलते उन्हें फिल्मों में काम करना करना पड़ा।

हिंदी सिनेमा में वहीदा ने अपने करियर की शुरुआत गुरुदत्त की फिल्म 'सीआईडी' से की थी। गुरुदत्त की फिल्म 'बागी' सुपरहिट रही थी। साल 1965 में 'गाइड' के लिए वहीदा को फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। अपनी फिल्मों के लिए वहीदा को पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें