दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री वहीदा रहमान को 85 वर्ष की उम्र में साल 2021 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार भारतीय सिनेमा की उन्नति और संवर्धन में उनके असाधारण योगदान के लिए दिया गया है। दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में स्टैंडिंग ओवेशन पाकर भावुक हो गई थीं। अब सम्मान को पाकर वहीदा ने खुलासा किया है कि पुरस्कार को लेते वक्त वह कैसा महसूस कर रही थीं।
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुईं वहीदा रहमान
दिग्गज बॉलीवुड अदाकारा वहीदा रहमान को मंगलवार को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया । उन्हें यह सम्मान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिला। रहमान को इस साल सितंबर में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के बारे में बताया गया था और अब अभिनेत्री इस सम्मान से नवाजी गई हैं।
VD 18: वरुण धवन ने को-स्टार कीर्ति सुरेश को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, इंटरनेट पर छाया पोस्ट
दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने की सूचना पाकर हैरान हो गई थीं वहीदा
हाल ही में, एक इंटरव्यू में वहीदा ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, 'मैंने दादा साहब फाल्के पुरस्कार पाने के बारे में कभी नहीं सोचा था। मैंने इसके बारे में कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मुझे बहुत लंबे समय के बाद कोई पुरस्कार मिला है। मैंने सोचा कि अब तक जो पुरस्कार मुझे मिलने थे वे मुझे पहले ही मिल चुके थे। मुझे पद्म श्री और पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार प्राप्त करना मेरे लिए किसी सपने जैसा है।'
VD 18: वरुण धवन ने को-स्टार कीर्ति सुरेश को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, इंटरनेट पर छाया पोस्ट
अनुराग ठाकुर ने ऐसे दिलाया विश्वास
उन्होंने आगे कहा, 'टजब अनुराग ठाकुर जी ने मुझे यह सूचना दी तो मैं कुछ समय तक कुछ नहीं कह सकी। मैंने सोचा कि ये कैसे हो गया फिर मैंने उनसे कहा कि मैंने पिछले 10-12 वर्षों में काम नहीं किया है। इस पर अनुराग जी ने कहा कि यह आपके वर्तमान काम के बारे में नहीं है। यह आपके जीवन काल में आपके द्वारा किए गए कामों के बारे में है। आप बस इसे स्वीकार करें।'