कर्नाटक की प्रसिद्ध गायिका बॉम्बे जयश्री आज शुक्रवार को ब्रिटेन में लिवरपूल के एक होटल में बेहोशी की हालत में मिलीं। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। कहा जा रहा है कि उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। जानकारी के अनुसार, गायिका की सर्जरी हुई है और इस सर्जरी को सफल बताया गया है। हालत में सुधार होने के बाद उन्हें चेन्नई ले जाया जाएगा।