करियर में आया बुरा फेज
हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में विवेक ने अपनी जिंदगी, प्यार और करियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे खराब दौर की बात की। वह कहते हैं, ‘मेरा करियर एक टकराव के कारण खराब जोन में चला। इसी मामले के कारण फाइनेंशियल नुकसान भी बहुत हुआ।’
अंडरवर्ल्ड से मिली धमकियां
विवेक आगे कहते हैं, ‘करियर के उस बुरे दौर के कारण मुझे बहुत तनाव होने लगा। इसके अलावा अंडरवर्ल्ड से भी धमकियां आने लगी। कभी पापा (अभिनेता सुरेश ओबेराय) को फोन पर मेरे लिए धमकियां मिलती, तो कभी मम्मी को धमकियां दी जाती थी। पहले हमें लगा कि कोई मजाक कर रहा है। लेकिन मुंबई पुलिस ने बताया कि यह धमकियां अंडरवर्ल्ड से आ रही हैं।।’ विवेक ओबेराय यह भी बताते हैं कि उन्हें लगभग जान से मारने की धमकियां मिलती थी, ऐसे में अपने आसपास बहुत सिक्योरिटी रखनी पड़ती थी।
विवेक ओबेरॉय-सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या था पूरा मामला
विवेक ओबेरॉय अपने करियर में हुए जिस टकराव और बुरे दौर की बात कर रहे हैं, असल में वह सलमान और विवेक का सालों पहले हुआ एक विवाद है। मामला कुछ इस तरह था कि विवेक ओबेरॉय ने साल 2003 में मीडिया को कहा था कि सलमान खान उन्हें धमका रहे हैं। इस धमकी का कारण उन्होंने यह बताया कि वह ऐश्वर्या राय के साथ रिश्ते में हैं और इसी वजह से सलमान खान उन्हें परेशान कर रहे हैं। सलमान खान से ब्रेकअप होने के बाद ऐश्वर्या राय विवेक के साथ रिलेशनशिप में थीं। जब विवेक ने सलमान के बारे में ऐसी बातें कहीं तो उनके करियर पर इसका बुरा असर हुआ। आगे विवेक के हाथ से कई फिल्में निकल गईं, साथ ही उनका हीरो का उभरता करियर भी खत्म हो गया।