फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: प्रियंका ने निक के साथ न्यूयॉर्क में लिया लजीज खाने का स्वाद, विकास खन्ना का किया शुक्रिया

Thu, 05 Dec 2024 02:49 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने न्यू यॉर्क में पति निक जोनस के साथ पंजाबी दावत का लुत्फ उठाया, जिसकी तस्वीर और वीडियो प्रियंका ने सोशल मीडिया स्टोरी पर साझा की हैं। साथ ही प्रियंका ने इस शानदार दावत के लिए 'विकास खन्ना का शुक्रिया कहा और नोट में लिखी खास बात।
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपनी बेटी मालती मैरी के साथ न्यूयॉर्क लौट आए हैं। प्रियंका ने लंदन में सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग पूरी कर ली है। पीसी न्यूयॉर्क में अपनी सैर की कुछ प्यारी झलकियां शेयर की हैं। हाल ही में, ये कपल कुछ दोस्तों के साथ नयू यॉर्क में सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना के रेस्तरां में गया, जहां उन्होंने रेस्तरां में कुछ स्वादिष्ट पंजाबी व्यंजनों का लुत्फ उठाया और प्रियंका ने विकास खन्ना को धन्यवाद दिया क्योंकि भोजन ने उन्हें घर की याद दिला दी।
विज्ञापन

 

प्रियंका की खास इंस्टाग्राम स्टोरी
प्रियंका चोपड़ा की इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें पीसी पति निक जोनस और उनके बाकी दोस्तों के साथ न्यूयॉर्क में शेफ विकास खन्ना के रेस्तरां में नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस खास तस्वीर के साथ पंजाबी दावत के लिए विकास खन्ना का शुक्रिया कहा और लिखा, "अविश्वसनीय मेजबान होने के लिए धन्यवाद। और विकास, घर के स्वाद के लिए धन्यवाद।" तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "क्यूट NYC डेट नाइट।"

 

विकास खन्ना का पोस्ट
इस बीच, विकास खन्ना ने भी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के साथ रेस्टोरेंट में एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा, "हमारे देसी क्वीन को आपके समर्थन, प्यार, दया और हमें प्रेरित करने के लिए धन्यवाद। हमें दुनिया के सामने पेश करने और आने वाली पीढ़ियों को रास्ता दिखाने के लिए धन्यवाद। टीम बंगला।" 
विज्ञापन

प्रियंका-निक का लुक
प्रियंका चोपड़ा बैगी जींस के साथ बेज निट स्वेटर में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। इस बीच, निक ने भी एक आरामदायक ड्रेस में नजर आए। काम की बात करें तो प्रियंका सिटाडेल 2 में नजर आएंगी।
Pushpa 2 Public Review: पुष्पा 2 को लेकर दर्शकों का शानदार रिव्यू, किसी ने दिए स्टार्स, किसी ने कहा मास्टरपीस
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें