निर्देशक ने जताई हैरानी
आपको बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह ट्ववीट किया है। इसमें इन्होंने 'कलरफुल स्टार' पर तंज कसा है। विवेक अग्निहोत्री ने इस बात पर हैरानी जताई है कि 'बॉलीवुड अवॉर्ड्स माफिया' किस तरीके से काम करते हैं। इसके बाद उन्होंने 'कलरफुर स्टार' की फिल्मों पर सवाल उठाए हैं। यूजर्स विवेक के इस ट्वीट को रणवीर सिंह से इसलिए जोड़ रहे हैं, क्योंकि हाल ही में उन्हें स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' के लिए दो पुरस्कार प्रदान किए गए।
Drishyam 2: विजय सलगांवकर ने फिल्म ‘दृश्यम’ में कैसे दिया पुलिस को गच्चा, सीक्वल से पहले समझिए पहली कहानी
ट्वीट में उठाए यह सवाल
विवेक अग्निहोत्री ने अपने हालिया ट्ववीट में लिखा है, 'मैं यह जानकर हैरान हूं कि बॉलीवुड अवॉर्ड्स माफिया किस तरह काम करते हैं। उदाहरण के लिए, इस साल एक कलफुल स्टार ने अपनी दोनों फिल्में फ्लॉप होने के बाद भी किस तरह 10 से अधिक अवॉर्ड्स मैनेज कर लिए, जबकि उनकी फिल्मों को दर्शकों ने नकार दिया था। इससे पता चलता है कि अवॉर्ड्स माफिया कितने भ्रष्ट और 'बिके हुए' हैं। लेकिन, बॉलीवुड ने इस पर चुप्पी साध रखी है।' इतना ही नहीं, विवेक अग्निहोत्री ने अपने ही ट्वीट पर कमेंट्स सेक्शन में यह भी लिखा है, 'प्लीज इस पर कमेंट करिए, शेयर करिए और बॉलीवुड के भ्रष्ट अवॉर्ड्स माफिया पर अपने विचार रखिए।'
यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
बता दें कि इस ट्वीट में विवेक अग्निहोत्री ने किसी एक्टर-एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया है। लेकिन, कुछ यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि विवेक अग्निहोत्री का इशारा रणवीर सिंह की तरफ है। दरअसल, रणवीर सिंह बोल्ड और कलरफुल फैशन सेंस के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान उन्हें बेस्ट एक्टर ट्रॉफी मिली। इसके अलावा उन्हें 'एक्टर ऑफ द डिकेड' और 'बेस्ट एक्टर ऑफ द ईयर' के दो अवॉर्ड्स भी मिले। फिलहाल विवेक अग्निहोत्री के ट्वीट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'रणवीर सिंह ने इन सभी अवॉर्ड्स को खरीदने के लिए पैसे दिए हैं। हमें इन पर भरोसा नहीं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका इशारा रणवीर सिंह पर है।'