फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: अब विवेक अग्निहोत्री भी हुए शाहरुख खान के मुरीद, पठान की जबरदस्त कामयाबी के बाद कह दी यह बड़ी बात

Tue, 14 Feb 2023 07:40 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदी सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर की बात की जाए तो उसमें विवेक अग्निहोत्री का नाम जरूर शामिल होगा। अक्सर किसी न किसी मुद्दे को लेकर विवेक का नाम चर्चा का विषय बना रहता है। इसी क्रम में डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पठान की तारीफ करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पठान ने सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करके ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी हैरान कर दिया है। फिल्म पठान का लोग जिस तरह से विरोध कर रहे थे, उसे देख कई लोग सोच रहे थे कि यह फिल्म रिलीज भी हो पाएगी? इतने विरोध के बीच शाहरुख खान ने न केवल फिल्म पठान को सिनेमाघरों में बिगेस्ट रिलीज दिलाई, बल्कि इस फिल्म को शानदार तरह से प्रमोट भी किया, जिसकी वजह से फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। अब इसी क्रम में फिल्म की अपार सफलता के बाद कई लोगों के सुर बदलते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें विवेक अग्निहोत्री का भी नाम शामिल है। विवेक ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पठान' की सफलता को लेकर बड़ी बात कही है।

विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री ने बंधे तारीफों के पूल 
फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री बेबाक अंदाज से अपनी बात को रखने के लिए काफी जाने जाते हैं। इस बीच मीडिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान विवेक अग्निहोत्री से शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की सफलता को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर विवेक अग्निहोत्री ने कहा है कि- 'फिल्म पठान की अपार सफलता का क्रेडिट साफतौर पर शाहरुख खान को जाता है। शाहरुख ने जिस तरह से अपनी फिल्म के लिए प्लानिंग की और मार्केटिंग का जरिया अपना वो काबिल ए तारीफ है। उन्होंने बतौर सुपरस्टार पठान के जरिए ये दिखाया है कि फिल्म मेरी है और मैं इसके लिए पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। यही वो वजह से है जो फिल्म पठान मेगा ब्लॉकबस्टर साबित हुई है'।
विज्ञापन

बायकॉट बॉलीवुड गैंग पर विवेक अग्निहोत्री का वार 
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए विवेक अग्निहोत्री ने बताया, 'दूसरी ओर पठान की सफलता का क्रेडिट बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड को भी जाता है। जिस तरीके से शाहरुख खान की फिल्म का विरोध किया गया, उससे फिल्म के लिए नेगेटिव कुछ नहीं हुआ, बायकॉट गैंग का दांव उल्टा पड़ गया और पठान को उसका फायदा मिल गया है'।

यह भी पढ़ें:  90 के दशक की यह खूबसूरत अभिनेत्री छोड़ चुकी है एक्टिंग, टैलेंट के दम पर आज कमाती है करोड़ों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें