फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vivek Agnihotri: प्रकाश राज के कश्मीर फाइल्स को बकवास कहने पर फूटा विवेक का गुस्सा, बोले- मिस्टर अंधकार राज...

Thu, 09 Feb 2023 03:26 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक इवेंट में प्रकाश राज ने 'पठान' के खिलाफ 'कट्टरपंथियों' के बायकॉट ट्रेंड फेल हो जाने पर अपनी राय साझा की थी और साथ ही उन्होंने 'कश्मीर फाइल्स' की तीखी आलोचना की थी। अब विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर प्रकाश राज पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विवेक अग्निहोत्री, प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में प्रकाश राज ने 'द कश्मीर फाइल्स' को 'प्रोपेगैंडा फिल्म' बताया था। एक इवेंट में प्रकाश राज ने 'पठान' के खिलाफ 'कट्टरपंथियों' के बायकॉट ट्रेंड फेल हो जाने पर अपनी राय साझा की थी और साथ ही उन्होंने 'कश्मीर फाइल्स' की तीखी आलोचना की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब विवेक अग्निहोत्री ने अभिनेता के बयान पर पलटवार किया है।

विज्ञापन

विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर पर प्रकाश राज पर निशाना साधा और उन्हें अंधकार राज कहा। निर्देशक ने प्रकाश राज का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक छोटी सी फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने अर्बन नक्सल की रातों की नींद इस कदर उड़ा दी है कि उनकी एक पीढ़ी एक साल बाद भी परेशान है, दर्शकों को भौंकने वाले कुत्ता कह रहे हैं। और मिस्टर अंधकार राज, मैं कैसे भास्कर प्राप्त कर सकता हूं, वो आपका है। हमेशा के लिए।'

Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन के लिए दिखी फैन की दीवानगी, कार का पीछा कर अभिनेता को किया KISS

दरअसल, बुधवार को अभिनेता प्रकाश राज केरल में एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, जहां उन्होंने शाहरुख खान की 'पठान' की सफलता के साथ ही विवेक अग्निहोत्री 'द कश्मीर फाइल्स' को लेकर भी बातचीत की। अभिनेता ने कहा, 'द कश्मीर फाइल्स बकवास फिल्मों में से एक है, हम जानते हैं कि इसे किसने प्रोड्यूस किया है, बेशर्म लोगों ने। अंतरराष्ट्रीय जूरी उन पर थूकती है। वह इतने बेशर्म हैं कि अभी भी कह रहे हैं कि मुझे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा। उन्हें ऑस्कर क्या भास्कर भी नहीं मिलेगा।’

Sid Kiara Reception: होश उड़ा देगा सिड-कियारा के रिसेप्शन का खर्चा, ये है हॉल की कीमत से खाने तक की जानकारी

 

विज्ञापन

बता दें कि 'द कश्मीर फाइल्स' मार्च 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार की कहानी को दिखाया गया था। कम बजट में बनी इस फिल्म को दर्शकों ने भी काफी पसंद किया था और बॉक्स ऑफिस पर भी इसका अच्छा प्रदर्शन रहा था। फिल्म को लेकर कई बार सवाल उठाए गए हैं, कोई इसे प्रोपेगैंडा फिल्म बताता है तो कोई इसकी तारीफ करता है।

Sid-Kiara: ससुराल पहुंचीं सिद्धार्थ की दुल्हनिया कियारा का हुआ जोरदार स्वागत, ढोल की थाप पर जमकर नाचा कपल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें