विवेक वासवानी ने लिखा जीनत के लिए नोट
दरअसल, निर्माता निर्देशक विवेक वासवानी संग जीनत अमान ने काम किया है। उसी को याद करते हुए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर जीनत अमान के लिए एक नोट लिखकर धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि उनकी पहली फिल्म गवाई थी। इस फिल्म में एक्ट्रेस जीनत ने मुख्य भूमिका अदा की थी। उन्होंने जीनत अमान का धन्यवाद करते हुए लिखा- अगर जीनत अमान मुझे तुरंत हां नहीं कहती, वह भी यह जानते हुए कि मैं नया हूं। डायरेक्टर नया है। फिल्म का कोई बजट नहीं है और हम 16mm पर शूट कर रहे हैं। मैं यहां नहीं होता। मैं जीनत अमान का आभारी हूं। पिछले 40 वर्षों से मैं उनके विश्वास को जीवित रखने का प्रयास कर रहा हूं।
परिणीति-राघव की सगाई का मेन्यू आया सामने
साल 1980 में रिलीज हुई थी फिल्म
इस पोस्ट को साझा करते हुए एक्टर ने फिल्म के सीन की तस्वीर भी साथ में लगाई है। आपको बता दें कि साल 1980 में रिलीज हुई फिल्म गवाही में जीनत अमान ने अहम भूमिका अदा की थी। वहीं, फिल्म में विवेक वासवानी ने अभिनय किया था और वह इसके निर्माता भी थे। वहीं, फिल्म के निर्देशक अनंत बलानी थे। वहीं, फिल्म को लेकर उस दौरान काफी तारीफ भी हुई थी।
सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं तस्वीर
वहीं, आपको बता दें कि जीनत अमान ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर डेब्यू किया था। इसके बाद से वह अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। साथ ही अपने वक्त की पुरानी जानकारी भी फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।
Jatin Jamwal: कास्टिंग काउच का शिकार हो चुके हैं जतिन सिंह जामवाल, अभिनेता ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप