हॉस्पिटल में एडमिट हुए पापोन
पापोन ने हॉस्पिटल से अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए अपने प्रशंसकों को अपनी सेहत का हाल बताया। ऐसा करने के लिए पापोन ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा, जिसे पढ़कर सभी भावुक हो गए हैं। पापोन ने लिखा, 'हम सभी ये छोटी-छोटी लड़ाईयां अकेले ही लड़ते हैं। मैं व्यक्तिगत रूप से इन घटनाओं को सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पसंद नहीं करता, लेकिन बीती रात अलग थी। यह पहली बार था, जब मेरे छोटे से 13 साल के लड़के ने हॉस्पिटल अटेंडेंट बनकर रात में मेरा ध्यान रखा। यह एक इमोशनल मूमेंट था और मैं इसे अपने दोस्तों और शुभचिंतकों के साथ साझा करना चाहता हूं।'
Parineeti Raghav Engagement Live: एक-दूसरे को अंगूठियां कब पहनाएंगे राघव-परिणीति? ऐसी है फंक्शन की थीम
बेटे ने की देखभाल
वह आगे लिखते हैं, 'मुझे वह समय याद है, जब मैं अपने माता-पिता के लिए ऐसा करता था। काश वे अपने पोते पुहोर को ऐसा करते देखने के लिए होते! मैं धन्य महसूस कर रहा हूं और सभी आशीर्वादों और शुभकामनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद करता हूं! मैं अब बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं!' हालांकि, उन्होंने अपने हॉस्पिटल में भर्ती होने के कारण का खुलासा नहीं किया।
जल्द स्वस्थ होने की कामना
पापोन के पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके साथ ही सभी लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं। सिंगर शान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'व्यंग्यात्मक लेकिन स्वीट.. आप स्वस्थ नहीं हैं.. लेकिन मैं इस स्थिति से पूरी तरह से जुड़ सकता हूं .. गेट वेल सून ब्रो।' अभिनेता आदिल हुसैन ने लिखा , 'हारे.. कि होल भाई…'अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई ने लिखा, 'ओए रॉकस्टार जल्दी ठीक हो जाओ लव।' कुछ दिनों पहले, पापोन ने अपनी कार से एक सेल्फी साझा की थी, इसलिए उनके प्रशंसकों को उनके अस्पताल में भर्ती होने के बारे में तब पता चला जब उन्होंने अपने बेटे के साथ इस इंस्टाग्राम पोस्ट को साझा किया।
Parineeti Raghav: लंच डेट से कपूरथला हाउस का सफर... सुर्खियों से सगाई तक कैसे पहुंचा परी-राघव का रिश्ता