फिल्म का ट्रेलर
गौरव पासवाला और कृष्णा भारद्वाज अभिनीत 'विश्वगुरु' के ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा और थ्रिलर जमकर दिखाया गया। एक ऐसी कहानी जो आपका दिमाग हिला देगी। इस फिल्म में गौरव पासवाला, कृष्णा भारद्वाज, मुकेश खन्ना और राजीव मेहता मुख्य भूमिका में हैं।
फिल्म विश्वगुरु को लेकर यूजर्स के रिएक्शन
फिल्म के ट्रेलर को यूट्यूब पर देखने के बाद कई यूजर्स लगातार अपनी राय पेश कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुकेश खन्ना लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर दिखे। कहानी में बहुत अच्छा ट्विस्ट है। लंबे समय बाद ऐसा ट्रेलर देखा है, जो पूरी फिल्म नहीं बताता। इसे देखने के लिए उत्सुक हूं।', एक और यूजर ने लिखा, 'यह गुजराती सिनेमा के लिए मील का पत्थर होगी', एक और यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर अद्भुत लग रहा है', एक और यूजर ने लिखा, 'इंतजार नहीं कर सकता', एक और यूजर ने लिखा, 'शक्तिमान मेरा पसंदीदा हीरो', एक और यूजर ने लिखा, 'टीम को शुभकामनाएं', एक और यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर बहुत बढ़िया है।'
यह भी पढ़ें: SS Rajamouli: 'जूनियर' के इवेंट में शामिल हुए एसएस राजामौली, निर्देशक ने की जेनेलिया और श्रीलीला की तारीफ..