आखिर ऐसी क्या पर्सनल वजह हो सकती है जिसके चलते विराट ने ये मैच खेलने से खुद को रोक लिया। कहा जा रहा है कि इसके पीछे कोई और वजह नहीं, बल्कि खुद उनकी पत्नी अनुष्का हैं, जिनके दूसरी बार प्रेग्नेंट होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति और मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर सुर्खियों में हैं। खबर है कि विराट ने इंग्लैड से खेले जाने वाले बचे हुए तीनों टेस्ट मैचों से अपना नाम हटवा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन तीनों टेस्ट मैचों के लिए टीम का फाइनल सिलेक्शन किया जाना था,लेकिन इससे पहले ही नेशनल कमिटी के सामने विराट ने पर्सनल वजह बताते हुए खुद को इनसे अलग कर लिया।
विज्ञापन
अनुष्का ही हैं पर्सनल वजह!
अब हैरानी की बात यह है कि आखिर ऐसी क्या पर्सनल वजह हो सकती है जिसकी वजह से विराट ने ये मैच खेलने से खुद को रोक लिया। कहा जा रहा है कि इसके पीछे कोई और वजह नहीं, बल्कि खुद उनकी पत्नी अनुष्का हैं, जिनके दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आ रही हैं। कई दिनों से इस बात को बार-बार किया जा रहा है कि अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं। शायद इसी वजह से विराट उनके साथ रहना चाहते हैं और वह मैच नहीं खेल पाएंगे।
जल्दबाजी में विराट लौटे घर
वहीं, ऐसा कई बार हुआ जब विराट मैच खत्म होते ही जल्दबाजी में घर वापस पहुंचे। उन्होंने अर्जेंट बताते हुए वहां बिना इंतजार किए सीधा अपने घर का रुख किया। बता दें कि विराट और अनुष्का की शादी 2017 में हुई थी। कई सालों तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया था और फिर शादी की। इनके पहले से एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है। गौरतलब है कि अनुष्का की दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर पिछले साल सितंबर में आई थी। इसके बाद से वह पब्लिक इवेंट्स में काफी कम नजर आ रही हैं। जहां नजर भी आईं वहां भी वह खुद को पूरा कवर किए हुई थी।
हाल ही में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने यह खुलासा भी कर दिया था कि अनुष्का मां बनने वाली हैं। उन्होंने कहा काफी खुशी की बात है कि अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं, लेकिन बाद में उन्होंने इससे साफ इंकार कर दिया और ऐसा कहने के लिए माफी भी मांगी। अब सच क्या है, यह बात तो ये कपल ही बता सकता है, लेकिन फिलहाल तो अगर कोई खुशखबरी है, तो आपको बहुत-बहुत मुबारक!