फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा की पसंदीदा मूवी कौन सी है, विराट कोहली ने किया खुलासा

Sun, 01 Dec 2019 01:06 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
virat kohli, anushka sharma - फोटो : social media
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी निजी जिंदगी पर बात करते रहते हैं । दोनों सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं । हाल ही में एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने अनुष्का से जुड़े सवालों के जवाब दिया। साथ ही कोहली ने फारुख इंजीनियर से हुए विवाद पर भी अपनी बात रखी ।
विज्ञापन


इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में विराट ने बताया कि अनुष्का की पसंदीदा फिल्म कौन सी है । विराट ने कहा कि उसकी फेवरेट फिल्म 'एे दिल है मुश्किल' है । इस फिल्म में अनुष्का ने रणबीर कपूर के साथ काम किया था । वो बोले कि इस फिल्म में अनुष्का का रोल काफी अच्छा और यादगार है। 

कोहली बताते हैं कि अनुष्का कई बार यूट्यूब खोलकर 'ऐ दिल है मुश्किल' का वो सीन देखने लग जाते हैं जब रणबीर कपूर को पता चलता है कि अनुष्का को कैंसर है और वे सब कुछ छोड़कर उसके पास चले आते हैं। इसके अलावा फारुख इंजीनियर के अनुष्का पर टिप्पणी करने पर कोहली ने कहा कि वो आसान निशाना बनती हैं। 
विज्ञापन


इंजीनियर ने हाल ही में पांच सदस्यीय चयन पैनल का उपहास उड़ाते हुए कहा था कि उन्होंने इनमें से एक को अनुष्का को इंग्लैंड में विश्व कप के दौरान चाय परोसते हुए देखा था। कोहली इन आरोपों से काफी हैरान थे और उन्होंने कहा कि अनुष्का का नाम इसमें घसीटना सही नहीं था।

'वह श्रीलंका के खिलाफ एक विश्व कप मैच के लिए आई थीं और फैमिली बॉक्स और चयनकर्ता बॉक्स अलग था। उस समय बाक्स में कोई चयनकर्ता नहीं था। वह दो दोस्तों के साथ आई थीं। वह मशहूर हैं और जब लोग उनका नाम लेते हैं तो सभी का ध्यान इस पर जाता है।'
विज्ञापन

 

युवराज और हेजल की शादी को तीन साल हुए पूरे, एक्ट्रेस ने तस्वीर पर लिखा- 'तुम वो नहीं रहे लेकिन...'

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें