फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यह कहानी पूरी तरह से मनगढ़ंत है', कंगना रनौत पर लगा होंठ जख्मी करने का आरोप; अभिनेता ने किया बचाव

Mon, 29 Jun 2026 09:41 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Vir Das: वीर दास ने उस दावे पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा गया था कि किसिंग सीन के बाद उनके होंठ से खून निकलने लगा था। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है? 
विज्ञापन
वीर दास, कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडियन-एक्टर वीर दास अपनी एक प्रतिक्रिया को लेकर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में एक पत्रकार ने 'रिवॉल्वर रानी' में कंगना रनौत के साथ उनके किसिंग सीन को लेकर एक दावा किया। इस पर अभिनेता ने सख्त प्रतिक्रिया दी है। पत्रकार ने आरोप लगाया कि सीन खत्म होने के बाद भी एक्ट्रेस ने दास को किस करना बंद नहीं किया, जिससे उनके होंठ पर चोट लग गई।
विज्ञापन

रिवॉलवर रानी में कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
वीर दास ने दावे को खारिज किया
वीर दास ने हाल ही में पत्रकार की बात को पूरी तरह मनगढ़ंत बताया और इस दावे को खारिज कर दिया। उन्होंने एक्स पर लिखा 'ठीक है। बस साफ कर दूं। यह कहानी पूरी तरह मनगढ़ंत है। कंगना रनौत पूरी तरह प्रोफेशनल थीं और मैं अब भी मानता हूं कि वह सच में एक बेहतरीन कलाकार हैं। यह गलत है। यह उनकी बदनामी है।'

वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया
सेट पर नहीं थी कोई दिक्कत
वीर दास ने आगे बताया कि कुछ साल पहले पत्रकार ने उनकी कॉमेडी को लेकर उन्हें आतंकवादी कहा था। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग के दौरान सेट पर कोई समस्या नहीं थी।

रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ अक्षय कुमार की फिल्म देखने पहुंची श्रद्धा कपूर, सिनेमाघर से वायरल हो रहा वीडियो

पत्रकार का दावा
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट पर पत्रकार ने बताया 'जब वह शूटिंग कर रही थीं, तो वीर दास को अपने पॉडकास्ट पर लाईं। शायद वह उस मुश्किल समय के बारे में सोचकर रो पड़ेंगे जिससे वह गुजरे थे। जब वह 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग कर रही थीं, तो सीन में उन्हें डीप किस करना था। वह भूल गईं। सीन खत्म हो गया, लेकिन वह किस करती रहीं, बेचारे का होंठ काटकर खून-खून कर दिया।'
विज्ञापन

कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम-@kanganaranaut
कंगना ने नहीं दी प्रतिक्रिया
फिलहाल, कंगना रनौत ने पत्रकार के वायरल दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

वर्क फ्रंट
वीर दास 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' में दिखे, जो एक डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म थी। यह 26 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
वहीं कंगना रनौत हाल ही में 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आईं, जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें