पिछले काफी दिनों से लगातार विरोध का सामना कर रहे कॉमेडियन वीर दास ने सोमवार को अपने फैंस के साथ साझा किया कि उनके आगामी शो स्थगित कर दिए गए हैं क्योंकि उन्हें 'अभिनय का एक बड़ा अवसर' मिला है। दरअसल, वीर दास ने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें अभिनेता ने कहा है कि उन्होंने अपने नवंबर के सारे कार्यक्रमों को आगे बढ़ा दिया है और वह जल्द ही उनकी नई डेट्स सभी के साथ साझा करेंगे।
Dangal Girl : आमिर खान की ऑनस्क्रीन बेटी को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, सेट पर हो जाती थीं बेहोश
वीर दास ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'यह एक कड़वा सच है। मैंने चार दिन पहले घोषणा की थी... कि मैं महीनों से एक चीज के लिए ऑडिशन दे रहा था और अब जाकर मुझे अभिनय का एक बड़ा अवसर मिला है। इसके लिए नवंबर में मुझे कुछ तैयारियां करनी हैं, जिसके लिए मैं अपने इस महीने होने वाले प्रोग्राम्स को आगे बढ़ा रहा हूं।' आपको बता दें, वीर दास 'बदमाश कंपनी', 'डेल्ही बेली' और 'गो गोवा गॉन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
Arbaaz Khan: खुद से 21 साल छोटी जॉर्जिया को डेट करने पर अरबाज खान ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात