फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vir Das: ओटीटी पर अपना नया शो 'लैंडिग' लेकर आ रहे वीर दास, कॉमेडी के जरिए बताएंगे नागरिक होने के मायने

Wed, 14 Dec 2022 06:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीर दास बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साल 2007 में फिल्म नमस्ते लंदन में एक छोटे से रोल से उन्होंने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद आगे उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास जल्द ही दर्शकों के लिए अपना नया स्टैंडअप स्पेशल 'लैंडिंग' लेकर आ रहा है। इसका प्रीमियर 26 दिसंबर 2022 को नेटफ्लिक्स पर होगा। इस शो का निर्देशन भी उन्होंने खुद ही किया है। इस स्टैंडअप कॉमेडी को दुनियाभर के लोग एंजॉय कर सकेंगे। लैंडिंग के जरिए बताने की कोशिश की गई है कि आजादी, बेवकूफी, पश्चिम, पूर्व और वैश्विक दुनिया में एक नागरिक होने का क्या मायने हैं।

विज्ञापन

Spider Man-Across the Spider Verse: स्पाइडर मैन अक्रॉस द स्पाइडर वर्स का ट्रेलर रिलीज, इस दिन दस्तक देगी फिल्म

इस शो पर बात करते हुए वीर दास ने कहा कि उन्हें खुशी है कि साल का अंत वह नए के साथ करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस शो को लेकर उन्होंने काफी मेहनत की है और इस प्रक्रिया में उन्हें काफी मजा भी आया। एक्टर ने उम्मीद जताई की दर्शकों को भी यह शो काफी पसंद आएगा।
Devoleena Bhattacharjee: दुल्हन बनीं 'गोपी बहू' पर फैंस ने लुटाया प्यार, दूल्हे को लेकर अब भी सस्पेंस बरकरार
 

लैंडिंग को साल 2022 के एडिनबर्ग फ्रिंज फेस्टिवल में समीक्षकों की काफी तारीफ मिल चुकी है। बता दें कि साल 2021 में कॉमेडियन की 'वीर दास: फॉर इंडिया' को बेस्ट कॉमेडी के लिए अंतर्राष्ट्रीय एमी नामांकन भी मिला चुका है। वीर, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टैंडअप कॉमेडियन हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करे तो वह फॉक्स, सीबीएस स्टूडियोज और एंडी सैमबर्ग की प्रोडक्शन कंपनी ‘पार्टी ओवर हियर’ के साथ अपनी सिंगल-कैमरा कॉमेडी पर इन दिनों काम कर रहे हैं। 
Meena Kumari: नरगिस ने मीना कुमारी को क्यों दी थी मौत की मुबारकबाद? वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

 
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीर दास बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। साल 2007 में फिल्म नमस्ते लंदन में एक छोटे से रोल से उन्होंने अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी। इसके बाद आगे वह कई फिल्मों में नजर आए। देल्ही बेली और गो गोवा गॉन की वजह से उन्हें लोगों के बीच खास पहचान मिली। साल 2017 में वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर पटेल की पंजाबी शादी में नजर आए थे।
Shyam Benegal: सिनेमा के इन दिग्गजों को श्याम बाबू ने दिया बड़ा मौका, ‘मुजीब’ बनाकर की 12 साल बाद वापसी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें