सामने आई वीडियो में कटरीना सिल्वर कलर की शिमरी आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। कटरीना की यह ड्रेस एकदम बॉडी फिट थी, जिसमें उनका थोड़ा पेट बाहर निकल रहा है। इसको देख फैंस को लग रहा है कि अभिनेत्री जल्द ही मां बनने वाली हैं। उनके इस वीडियो पर कमेंट कर लोग उनसे सवाल कर रहे हैं कि क्या वह प्रेग्नेंट हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कटरीना प्रेग्नेंट लग रही हैं।'