फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood: 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी विनाली भटनागर,फिल्म को लेकर कही यह बड़ी बात

Tue, 07 Mar 2023 01:42 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस विनाली सलमान खान स्टारर अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं हैं। इस फिल्म में वह अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। अपने करियर की नई शुरुआत के बारे में साझा करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी यात्रा शुरू कर रही हूं और इस फिल्म ने मुझे बड़ा मौका दिया है। मैंने हमेशा खुद को बड़े पर्दे पर देखने का सपना देखा था। यह सब एक सपने के सच होने जैसा लगता है। 
विज्ञापन
विनाली भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस विनाली भटनागर एक जानी-मानी अदाकार हैं। अभिनेत्री आखरी बार म्यूजिक वीडियो 'काफिले नूर के' में नजर आईं थी। विनाली सलमान खान स्टारर अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस फिल्म में वह अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन


'किसी का भाई किसी की जान' से मिला बड़ा मौका
मध्य प्रदेश की विनाली एक्टिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आ गईं और काफी संघर्षों के बाद उन्हें इंडस्ट्री में यह मौका मिला है,लेकिन मेरा मानना है कि पहली फिल्म हमेशा खास होती है, और मैं अपनी पहली फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझ पर अपना आशीर्वाद बरसाएंगे।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 
बता दें कि फिल्म किसी का 'भाई किसी की जान' सलमान खान द्वारा निर्मित और लेखक-निर्देशक फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित है। फिल्म में विनाली के अलावा पूजा हेगड़े और वेंकटेश भी मुख्य किरदार में नजर आएगे हैं। फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई तमिल ब्लॉकबस्टर 'वीरम' का रीमेक है। फिल्म 21अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  Jacqueline Fernandez : जेल में बंद सुकेश का होली पर उमड़ा जैकलीन के लिए प्यार, लेटर लिख कही ये बड़ी बातें
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें