फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: 'मुझे गर्व करने का एक और कारण दिया', पत्नी शीतल ने विक्रांत को नेशनल अवॉर्ड जीतने पर दी बधाई

Wed, 24 Sep 2025 03:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

National Film Award: विक्रांत ने '12वीं फेल' के लिए नेशनल अवॉर्ड पुरस्कार जीत कर आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के किरदार को पर्दे पर जीवंत कर दिया। विक्रांत को पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिलने की खुशी में उनकी पत्नी शीतल ने एक खास पोस्ट शेयर की है। 
विज्ञापन
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : इंस्टाग्राम@sheetalthakur
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्रांत मैसी को बीते मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से '12वीं फेल' में उनके शानदार अभिनय के लिए 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इसी खुशी को जाहिर करते हुए विक्रांत की पत्नी शीतल ने सोशल मीडिया हैंडल पर विक्रांत के लिए एक भावुक नोट लिखा है।
विज्ञापन

 

शीतल ठाकुर का पोस्ट
शीतल ने आज इंस्टाग्राम पर पति विक्रांत मैसी को नेशनल अवॉर्ड जीतने की खुशी में एक पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है। शीतल ने अपनी और विक्रांत की एक खास तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'जब मुझे लगता है कि मैं इससे अधिक गर्व नहीं कर सकती, तो आपने मुझे गर्व करने का एक और कारण दे दिया। आपके पहले राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए बधाई। आप जहां भी जाते हैं, वहां आपकी सबसे जोरदार चीयरलीडर बनना मेरे लिए सम्मान की बात है।'


 

सेलेब्स के कमेंट्स
विक्रांत को नेशनल अवॉर्ड जीतने पर कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं। जीत रैदत्त ने लिखा, 'चमकते रहो', तमन्ना भाटिया ने लिखा, 'बधाई', हिना खान ने लिखा, 'बहुत गर्व है', गौहर खान ने लिखा, 'हां, वह सचमुच इसके हकदार हैं बधाई', विक्रांत को पहला नेशनल अवॉर्ड मिलने पर उनके फैंस ने भी उन्हें जमकर बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: Badshah: जख्मी हालत में बादशाह ने शेयर किया पोस्ट, फैंस को हुई चिंता पूछा- 'ये क्या हो गया?'
विज्ञापन

विक्रांत का वर्कफ्रंट
विक्रांत के अलावा शाहरुख खान को 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेता' के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वहीं शाहरुख खान को यह अवॉर्ड फिल्म 'जवान' में उनके अभिनय के लिए दिया गया। काम की बात करें तो कथित तौर पर विक्रांत बहुप्रतीक्षित बायोपिक 'व्हाइट' में आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra: 'गलती सुधारना मेरा फर्ज', शादी की सालगिरह पर परिणीति का शरारती अंदाज; पति राघव को दी बधाई


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें