फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti Chopra: 'गलती सुधारना मेरा फर्ज', शादी की सालगिरह पर परिणीति का शरारती अंदाज; पति राघव को दी बधाई

Wed, 24 Sep 2025 01:39 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raghav Chadha Happy Anniversay: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी 24 सितंबर 2023 में हुई थी। आज दोनों की शादी की सालगिरह है। दोनों इस खास दिन को पेरिस में सेलिब्रेट कर रहे हैं।
विज्ञापन
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : इंस्टाग्राम@parineetichopra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अपनी शादी की दूसरी सालगिरह को पेरिस में सेलिब्रेट कर रहे हैं। जिसकी एक खास झलक परिणीति ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है। इसके साथ ही दोनों ने एक-दूसरे के लिए एक खास नोट भी लिखा है।
विज्ञापन
Trending Videos

परिणीति चोपड़ा का पोस्ट
परिणीति चोपड़ा ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और राघव की कई शानदार तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों मस्ती कर रहे हैं और एक साथ बेहद खुश हैं। इन तस्वीरों के साथ परिणीति ने नॉटी अंदाज में कैप्शन में लिखा, 'एक पत्नी होने के नाते, गलती सुधारना मेरा फर्ज था। मेरी रागाई, शादी की सालगिरह मुबारक। मेरे जीवन का प्यार, मेरा पग्लू दोस्त, मेरा शांत और संयमित पति - मैं अपनी बाकी जिंदगी तुम्हारे साथ बिताने के लिए बेताब हूं...।'

राघव चड्ढा का पोस्ट
परिणीति के अलावा राघव चड्ढा ने भी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'ब्रेकिंग- पत्नी अपने पति को अपने अलावा किसी और चीज से प्यार करने से मना कर देती है, यहां तक कि शहरों से भी नहीं, उस लड़की को शादी की सालगिरह मुबारक जो हर जगह को घर जैसा महसूस कराती है।'

परिणीति और राघव की शादी
राघव और परिणीति ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर स्थित लीला पैलेस में पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह में विवाह किया। परिणीति की शादी में उनकी कजिन सिस्टर और एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर अरविंद केजरीवाल, आदित्य ठाकरे, भगवंत मान, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, हरभजन सिंह और सानिया मिर्जा भी मौजूद थीं।

यह भी पढ़ें: AR Rahman: एआर रहमान को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, ‘वीरा राजा वीरा’ गाने के कॉपीराइट मामले को किया रद्द
विज्ञापन

जल्द ही बनेंगे माता-पिता
राघव और परिणीति माता-पिता बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 25 अगस्त को इस जोड़े ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर करके अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी, जिसमें '1+1=3' से सजा एक केक और हाथों में हाथ डाले चलते हुए एक छोटा सा वीडियो दिखाया गया था।

यह भी पढ़ें: Nakuul Mehta: 'डू यू वाना पार्टनर' को लेकर नकुल मेहता की राय, अपने किरदार को लेकर कही यह खास बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें