फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikrant Massey: विक्रांत की पत्नी शीतल ठाकुर हैं प्रेग्नेंट, एक्टर ने मजेदार पोस्ट शेयर कर सुनाई गुड न्यूज

Sun, 24 Sep 2023 01:28 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी और उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर ने पिछले साल फरवरी में शादी की थी। पारंपरिक तरीके से दोनों शादी के बंधन में बंधे। वहीं, विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर पेरेंट्स बनने वाले हैं। विक्रांत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की। विक्रांत ने पोस्ट में पत्नी संग अपनी एक शादी की फोटो शेयर की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : Instagram
विक्रांत ने पोस्ट में पत्नी संग अपनी एक शादी की फोटो शेयर की है। उसके साथ एक फोटो अटैच है, जिसमें तीन सेफ्टी पिन हैं, दो बड़ी और एक छोटी। एक बड़ी सेफ्टी पिन के अंदर छोटी सेफ्टी पिन दिखाई गई है। जिसके जरिए ये बताया जा रहा है, कि शीतल प्रेग्नेंट है।

विज्ञापन

3 of 5
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : social media
फोटो शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा है कि हम पेरेंट्स बनने वाले हैं और बेबी 2024 में आ रहा है। साथ ही विक्रांत ने लिखा कि हमारी नई जर्नी शुरू हो गई है। विक्रांत की इस खुशखबरी के बाद से फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।गौहर खान, हुमा कुरैशी, मौनी रॉय जैसे स्टार्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।

4 of 5
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : Instagram
बता दें कि, दोनों की मुलाकात आल्ट बालाजी के वेब शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' के सेट पर हुई थी। विक्रांत मैसी ने शादी के बाद अपनी पत्नी और अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में शायद ही कभी बात की हो। उन्होंने एक इंटरव्यू में शीतल की तारीफ करते हुए कहा था कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
अगर एक्टर की पर्सनल लाइफ की करें तो, विक्रांत और शीतल ठाकुर एक-दूसरे को साल 2015 से जानते थे। इन दोनों ने लगभग 4 साल तक डेटिंग करने के बाद साल 2019 में इंटीमेट तरीके से सगाई की थी। इसके बाद 14 फरवरी साल 2022 साल में दोनों ने शादी कर ली। अब करीब डेढ़ साल बाद उनके घर से खुशखबरी आई है। हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है अभी इसपर कुछ भी नहीं कहा जा सकता।

यह भी पढ़ें: महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने से प्रियंका चोपड़ा गदगद, पोस्ट कर दिया अपना समर्थन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें