'अय्यारी' में दमदार अभिनय दिखाने वाले बॉलीवुड कलाकार सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही कारगिल हीरो विक्रम बत्रा की बायोपिक में नजर आएंगे। इन दिनों वे 'जबरिया जोड़ी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। बताया जा रहा है 'जबरिया जोड़ी' के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा दो तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं।
आपको बता दे की 'जबरिया जोड़ी' की शूटिंग के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा विक्रम बत्रा की बायोपिक पर काम करने वाले हैं। खबर मिली है कि फिल्म की शूटिंग कुछ समय के लिए टाल दी गई है, ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि निर्माताओं का सोचना है कि जनवरी-फरवरी के आसपास का मौसम इस फिल्म की शूटिंग के लिए बहुत ज्यादा अच्छा रहेगा। इसलिए उन्होंने कुछ महीनों के लिए इसकी शूटिंग को रोक दिया ।
यह फिल्म कारगिल युद्ध के हीरो विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित होगी। विक्रम बत्रा को मरणोपरांत परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। ऐसा बताया जा रहा है कि अगले साल अप्रैल-मई के आसपास यह फिल्म फ्लोर पर आ जायेगी। आपको बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा मिलाप ज़वेरी की अगली फिल्म में भी नजर आएंगे।