फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vijay Varma: 'घर से बेघर कराने का प्लान है', लस्ट स्टोरीज 2 परिवार के साथ देखने की सलाह पर आग बबूला हुए फैंस

Sun, 25 Jun 2023 12:32 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विजय वर्मा ने दर्शकों से लस्ट स्टोरीज 2 खुल्लम-खुल्ला, सबके साथ, पॉपकॉर्न बना कर  देखने के लिए कहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स आग बबूला हो गए हैं।
विज्ञापन
विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजय वर्मा पिछलो काफी समय से तमन्ना भाटिया संग रोमांस फरमाने और गुपचुप इश्क करने के लिए सुर्खियों में हैं। तमन्ना से विजय का यह रियल लाइफ रोमांस उनकी आगामी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरी 2' में स्क्रीन पर भी दर्शकों को नजर आने वाला है, जो सभी को बेहद उत्साहित कर रहा है। काजोल, तमन्ना भाटिया और नीना गुप्ता स्टारर यह सीरीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। ऐसे में सीरीज से जुड़े सभी कलाकार इसका जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में विजय वर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर सीरीज का प्रचार करने के लिए एक वीडियो साझा किया, जो नेटिजन्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया। ऐसे में यूजर्स ने विजय वर्मा को जमकर खरीखोटी सुनाई। 

विज्ञापन

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किए गए इस प्रमोशनल वीडियो में विजय वर्मा दर्शकों को इंटिमेट सीन को फास्ट फॉर्वड न करके 'लस्ट स्टोरीज' देखने का सुझाव देते हैं। वह नेटिजन्स से सेक्स के बारे में खुलकर बात करने और बिना किसी डर या शर्म के साथ अपने परिवार के साथ उनकी सीरीज देखने के लिए कहते हैं। वह आगे कहते हैं, 'सब वासना ही है। सबने फील किया है। आपके माताश्री-पिताश्री, दादा-दादी, अंकल-आंटी, मधुमक्खियां, तितलियां, राज और सिमरन। तो इस बार खुल्लम-खुल्ला, सब के साथ पॉपकॉर्न बनाकर लस्ट स्टोरीज 2 बैठकर देखें।' 
 

तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा - फोटो : social media
जैसे ही वीडियो पोस्ट किया गया, वैसे ही इस पर नेटिजन्स का गुस्सा भड़कने लगा। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स विजय और 'लस्ट स्टोरीज 2' की टीम पर निशाना साध रहे हैं कि आखिर वह कैसे सीरीज का प्रचार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई मेरे घर में प्रोटेक्शन का विज्ञापन आता है तो घर के मर्द उठके चले जाते हैं, तुम्हारे लिए वासना की कहानियां देखूं मैं?' दूसरे ने लिखा, 'इस तरह की घटिया सीरीज भारतीय समाज के चेहरे पर फेंकी गई है। ऐसे कंटेंट के नाम पर सॉफ्ट पोर्न बेचना, जिसका कोई मनोरंजन मूल्य नहीं है।' एक अन्य ने लिखा, 'विजय वर्मा चाहते हैं कि मैं बेघर हो जाऊं।'   
विज्ञापन

लस्ट स्टोरीज 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमित रविंदरनाथ शर्मा, आर. बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा और सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित, 'लस्ट स्टोरीज 2' में अमृता शुभाष, अंगद बेदी, काजोल, कुमुद मिश्रा, मृणाल ठाकुर, नीना गुप्ता, तिलोत्तमा शोम, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं। आशी दुआ और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित इस सीरीज का 29 जून को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें