फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini: धर्मेंद्र के दूसरे परिवार को परेशान नहीं करना चाहती हैं हेमा, सास संग किया अपने संबंधों का खुलासा

Sun, 25 Jun 2023 12:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हेमा मालिनी ने बताया कि जब वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही थीं तो उनकी सास सतवंत कौर किसी को बिना बताए उनसे मिलने आई थीं।
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी अपने निजी जिंदगी को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हेमा मालिनी को करियर के चरम पर अभिनेता धर्मेंद्र से प्यार हो गया, जो पहले से ही शादीशुदा थे और चार बच्चों के पिता थे। आखिरकार सामाजिक नियमों और बातों को परे रखकर दोनों ने शादी कर ली। अपनी ओर से धर्मेंद्र अपना ध्यान और प्यार दोनों परिवारों के बीच बांटते हैं। अब हेमा मालिनी ने अपनी शादी के बारे में और धर्मेंद्र के 'दूसरे परिवार' के बारे में बात की है।

विज्ञापन

धर्मेंद्र-प्रकाश कौर-हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा मालिनी ने बार-बार कहा है कि वह धर्मेंद्र के 'दूसरे परिवार' को परेशान नहीं करना चाहती हैं और इसलिए वह उनसे दूर रहती हैं। हालांकि, राम कमल मुखर्जी के जरिए लिखित उनकी जीवनी 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' में हेमा ने अपनी सास सतवंत कौर से मुलाकात के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वह हेमा से मिलने आई थीं, जब वह अपने पहले बच्चे यानी अभिनेत्री ईशा देओल की उम्मीद कर रही थीं। मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए हेमा ने बताया कि सतवंत परिवार में किसी को बताए बिना उनसे मिलने आई थीं।

Arun Mandola: 'आदिपुरुष' पर भड़के 'संकटमोचन महाबली हनुमान' के अरुण मंडोला, बोले- मेरा शो इससे कई गुना बेहतर
विज्ञापन

हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
हेमा ने बताया, “धरम जी की मां सतवंत कौर भी उतनी ही दयालु थीं। मुझे याद है कि जब ईशा गर्भ में थी तो एक बार सतवंत कौर जुहू के एक डबिंग स्टूडियो में मुझसे मिलने आई थीं। उन्होंने घर में किसी को कुछ नहीं बताया था। मैनें उनके पैर छुए और उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा कि बेटा, खुश रहो हमेशा। मुझे खुशी है कि वे मुझसे खुश थीं।”

Priyamani: 'वह मेरे जीवन का सबसे खास पल था', चेन्नई एक्सप्रेस में शाहरुख के साथ काम करने पर बोलीं प्रियामणि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें